DNP India Hindi

Siwan Viral Video: ‘ये लड़का ही पैदा करती हैं’! बिहार में शर्म-लाज और नियमों की उड़ी धज्जियां, लड़के ने ऑपरेशन थिएटर में घुसकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

Siwan Viral Video

Siwan Viral Video: Picture Credit: FirstBiharJharkhand x

Siwan Viral Video: बिहार से अकसर इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं । यही वजह है कि, वो इन अजीबों-गरीब घटनाओं पर सिर्फ एक कमेंट करते हैं कि, ये बिहार है और यहां पर कुछ भी हो सकता है। Social Media पर एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का ऑपरेशन थिएटर में घुसकर रील बना रहा है और कह रहा है कि, ये डॉक्टर हमारी मामी हैं और उनके हाथ से सिर्फ लड़के ही पैदा होते हैं। ये घटना सिवान जिले का बताया जा रहा है।

महिला डॉक्टर ने भांजे संग मिलकर नियमों की उड़ाई धज्जियां

अस्पताल के नियमों की धज्जियां उड़ाता ये Siwan Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर FirstBiharJharkhand नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “बिहार में मरीज की जान से खिलवाड़: ऑपरेशन के दौरान महिला डॉक्टर भांजे से रील बनवाती दिखीं। वीडियो में भांजा कहता है ये “मेरी मामी है जितना भी सिजेरियन करती हैं,उसमें बेटा ही पैदा होता है।”

Watch Video

वीडियो में लड़का जिस तरह से ऑपरेशन थिएटर में घुसकर महिलाओं की डिलीवरी की जगह वीडियो बना रहा है वो नियम और कानून के विरुद्ध है। इतना ही नहीं वो इस बात का दावा भी कर रहा है कि, उसकी मामी जो भी सिजेरियन ऑपरेशन करती हैं, उससे सिर्फ लड़का ही पैदा होता है। इस दौरान महिला डॉक्टर हंस रही है।

Siwan Viral Video देख खौल उठा यूजर्स का खून

ये वायरल वीडियो कब और कौस से हॉस्पिटल का है? इसकी कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 12 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 8800 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘लगता है तुमको भी वही सिजेरियन कि थी’। दूसरा लिखता है,’भैया जी बिहार है यहां कुछ भी हो सकता है।’ तीसरा लिखता है, ‘जितना पगलेट सब बिहारे में जन्म ले लिया है का बिहार को हर मौके पर बदनाम करना इन लोगो की आदत हीं बन चुकी है… आखिर ऑपरेशन थिएटर में रील्स क्यों और किसके परमिशन पर बना रहा है, हॉस्पिटल मैनेजमेंट सो रहा है…?

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version