Sonbhadra Viral Video:टोलकर्मियों और महिला वकील के बीच हुई भयंकर मारपीट पर पुलिस का एक्शन, जिंदगी की जंग लड़ रहा पीड़ित

Sonbhadra Viral Video: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बीते दिन रविवार को महिला वकील और उनके साथियों के साथ टोलकर्मियों ने मारपीट की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पुलिस ने कड़ा एक्शन ले लिया है।

Sonbhadra Viral Video: रविवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के टोलप्लाजा पर महिला वकील और उनके साथियों के साथ टोलकर्मियों ने मारपीट की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में टोलकर्मियों की गुंडा गर्दी साफ देखी जा सकती है। इस घटना के बाद महिला वकील का एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुअए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोनभद्र में महिला वकील को टोलकर्मियों ने पीटा

ये घटना शाम के समय लोधी टोल प्लाजा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में घटि है। लड़ाई का कारण टोल पर गाड़ियों की लंबी कतार बताया जा रहा है। महिला वकील आरती पांडे ने जब टोल कर्मियों से इसका कारण पूछा तो बहस शुरु हो गई है। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

टोलकर्मियों ने महिला  वकील के साथ उनके साथियों को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। जिसमें एक व्यक्ति  नवीन कुमर सिंह के सिर पर गहरी चोट लग गई। फिलहाल वो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। इसके साथ ही  गरिमा सिंह और अवनीश दुबे नाम के दो अन्य लोग भी घायल हैं। इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से टोलकर्मी दिन दहाड़ टोल प्लाजा पर ही क्रूर घटना को अंजाम दे रहे हैं।  वीडियो में महिला वकील भी काफी गुस्से में दिख रही है। वो भी टोल की संपत्ति पर लातें बरसा रही हैं।

Sonbhadra Viral Video पर यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

सोनभद्र में घटि इस घटना के वायरल वीडियो  पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एफआईआर दर्ज हुई है।

 

Sonbhadra Police ने एक्स पर पुलिस अधिकारी के बयान को पोस्ट करते हुए लिखा “थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत लोढ़ी टोल प्लाजा पर हुए विवाद प्रकरण में पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर, दो आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर, श्री रणधीर मिश्रा की बाइट।” पुलिस अफसर का कहना है कि, मामले में दो लोगों को गिफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version