---Advertisement---

‘सिस्टम ऑन टॉप,’ Rajat Dalal पर बैड टच का इल्जाम लगाकर Alice Kaushik ने लिया Elvish Yadav की आर्मी से पंगा, देखें क्या कह रहे यूजर्स

Bigg Boss 18: Rajat Dalal पर बैड टच का इल्जाम लगाने वाली Alice Kaushik पर फूटा Elvish Yadav का गुस्सा। फैंस कर रहे रजत दलाल के लिए न्याय की मांग।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 9, 2024 2:41 अपराह्न | Updated: नवम्बर 9, 2024 6:27 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में बड़ा विवाद पैदा हो गया है। जिसके बाद लोग कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajat Dalal) को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। रजत दलाल के समर्थन में सबसे पहले उनके यूट्यूर दोस्त एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए हैं। उन्होंने एलिस कौशिक (Alice Kaushik) पर फेक वुमन कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। दरअसल, शो में एलिस कौशिक ने रजत दलाल पर बैड टच यानी कि गंदी तरह से छूने का आरोप लगाया है। जिसके बाद इस मामले में एल्विश की एंट्री हुई और उन्होंने एलिस कौशिक को बुरी तरह से रोस्ट कर दिया और जमकर लताड़ा। अब यूजर्स रजत दलाल को इंसाफ दिलाने के लिए बोल रहे हैं।

Bigg Boss 18 में Alice Kaushik और Rajat Dalal का क्या है विवाद?

Bigg Boss 18 में अभी हालहि में टाइम ऑफ गॉड नाम का टास्क हुआ था। इस टास्क में रजत दलाल सहित उनकी पूरी टीम ने बहुत अच्छा खेला और टास्क जीता। जब ये टास्क चल रहा था , उस दौरान रजत दलाल एलिस कौशिक को रोक रहे थे। इस दौरान एलिस कौशिक ने रजत दलाल पर बैड टच का आरोप लगा दिया। एलिस कौशिश के इस बयान से घर में काफी बवाल भी हुआ है। इस घटना के बाद अचानक से एलिस कौशिक का एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें, वह बोल रही हैं कि, अगर टास्क में उन्हें कोई रोकते हुए छूता है तो हम ऐसा करेंगे। एलिस के वुमन कार्ड पर अब एल्विश यादव ने बयान दिया है। जिसके बाद ये मुद्दा और भी ज्यादा बड़ा हो गया है।

एलिस कौशिक को Elvish Yadav ने जमकर लताड़ा

Video Credit Elvish Yadav Vlogs

एल्विश यादव ने नया वीडियो बनाया है। जिसमें वह एलिस की वीडियो दिखा रहे हैं, वीडियो में वह रजत दलाल पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा रही हैं, बाद में अपने इस प्लान का खुलासा भी कह रही हैं। एल्विश बोलते हैं, “आप किसी को भी बदनाम कर सकते हैं..ये बहुत आसान है.. बहुत सारे लोग अपना उल्लू सीधा करने के चक्कर में दूसरे की इमेज खराब कर देते हैं…एलिस ने जो किया वह बर्दाशत करने वाला नहीं है.. लड़की गलत है.. लड़की ने अपने बचाव के लिए ये प्लान बनाया है..नेशनल टीवी पर ये आरोप लगाना बड़ा मुद्दा है.. एल्विश ये भी कहते हैं कि, रजत बिग बॉस में किसी भी लड़की के नजदीक नहीं जाते हैं .. लड़की जीतने के लिए वूमेन कार्ड प्ले कर रही है.. लड़की छेड़ने का गलत इल्जाम है.. वो तो टीवी पर लड़की ने मान भी लिया वो ऐसा करेगी..वरना बहुत गलत हो सकता था.. वह बोलते हैं कि, ये मुद्दा इतना बड़ा है कि, लोगों की जिंदगी खराब हो जाती है।

लड़की का कार्ड खेला ये गलत है.. रजत को मैं पर्सनली जानता हूं वो ना तो ऐसा है और वो ना ऐसा करेगा .. मैं जनता से रिक्वेस्ट करना चाहूंगा थोड़ा ध्यान से देखो ..अगर कोई चीज समझ आती है तो कमेंट करो..प्लीज किसी का नाम खराब मत करो.. लड़की छेड़ने का इल्जाम बहुत गलत है..”

एल्विश यादव की वीडियो पर क्या बोल रहे फैंस?

एल्विश यादव के इस वीडियो को Elvish Yadav Vlogs नाम के यूट्यूब चैनल पर 8 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स रजत दलाल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “सिस्टम ऑन टॉप।” वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, रजत दलाल को एल्विश आर्मी का फुल सपोर्ट है। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, रजत भाई को सपोर्ट करना बनता तो है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026