---Advertisement---

Tension Type Headache: क्या स्ट्रेस लेने से होता है सिरदर्द? डॉक्टर ने सच्चाई बताकर लोगों को दी खास जानकारी

Tension Type Headache: आखिर क्या होता है टेंशन टाइप हेडेक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने लोगों को दी खास जानकारी, आइए जानते हैं क्या कह रही हैं वह।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2024 3:49 अपराह्न

Tension Type Headache
Follow Us
---Advertisement---

Tension Type Headache: टेंशन लेने से सिरदर्द की समस्या काफी आम है। जब हम बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो हमारे सिर में दर्द हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितना टेंशन लेने से सिर में दर्द होता है। टेंशन टाइप हेडेक को लेकर एक वीडियो शेयर कर डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने लोगों को खास जानकारी दी है। ऐसे में उन्होंने बताया है कि आखिर क्या होता है टेंशन टाइप हेडेक जिसके बारे में सबको होनी चाहिए जानकारी। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही है डॉक्टर प्रियंका और कैसे कर रही हैं वह लोगों को सचेत।

आखिर क्या है टेंशन टाइप हेडेक

डॉ प्रियंका शेहरावत इस वीडियो में बताती हैं कि टेंशन टाइप हेडेक (TTH) वह होता है जब हमारा सिर भारी होने लगता है पूरे सिर में ऐसा लगता है जैसे किसी ने बांध दिया। डॉक्टर बताती है कि क्या आपको भी लगता है कि इस सिर दर्द के पीछे टेंशन एक वजह है और आप भी सोचते हैं कि कितनी टेंशन लेने से सिर में दर्द होता है तो आपको जानकर हैरानी होगी कि टेंशन की वजह से नहीं बल्कि नींद की कमी की वजह से होती है।

टेंशन टाइप हेडेक की वजह

वीडियो में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत बताती है कि नींद की कमी नींद के खराब शेड्यूल और बार-बार नींद टूटने की वजह से सिर दर्द होता है। रात में सपने देखने के बाद बार-बार नींद टूटना, डिहाईड्रेशन की वजह से बार-बार पानी पीना या फिर बार-बार वॉशरूम जाने की वजह से आपका नींद डिस्टर्ब हो सकता है। आपकी नींद खराब होने की वजह कई अलग-अलग हो सकती है लेकिन अगर आप 7 घंटे नींद नहीं ले रहे हैं और सुबह उठने के बाद आपको फ्रेश नहीं लग रहा है तो इसका मतलब यह है कि आपको नींद पर काम करने की जरूरत है क्योंकि यही टेंशन टाइप हेडेक की मुख्य वजह है।

नींद और सिर में दर्द का कनेक्शन

डॉ प्रियंका बताती हैं कि यह हो सकता है कि नींद का शेड्यूल स्ट्रेस लेने की वजह से प्रभावित हो रही हो। लेकिन स्ट्रेस से आपको नींद नहीं आती और नींद की वजह से सिर में दर्द रहता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए योगा, मेडिटेशन, 30 मिनट व्यायाम, अच्छी डाइट और गुड लाइफ स्टाइल बहुत जरूरी है।

सोने से पहले करें ये काम

इस सबके अलावा आपको रात में सोने के समय कुछ मुख्य चीजों को ध्यान में रखना जरूरी है। जैसे कि शाम को 6 बजे के बाद कॉफी और चाय का सेवन करने से परहेज करें क्योंकि इससे नींद खराब हो सकती है। 10 बजे तक के लिए अपने बिस्तर पर चले जाएं और सोने से 2 घंटे पहले टीवी, मोबाइल, डिजिटल डिवाइस से दूरी बना लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026