---Advertisement---

Mahoba Viral Video: बाल्टी भर पानी में दो पैकेट दूध! महोबा में मिड-डे मील की हकीकत देख चौंधिया जाएंगी आंखें; वीडियो वायरल

Mahoba Viral Video: जनपद महोबा के एक प्राथमिक स्कूल में रसोइया द्वारा भाल्टी भरे पानी में दूध मिलाने का वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज है और कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 13, 2026 4:57 अपराह्न

Mahoba Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mahoba Viral Video: शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले एक प्राथमिक विद्यालय से ऐसी शर्मनाक तस्वीर आई है जिसे देख लोग हैरान हैं। पूरा मामला यूपी के महोबा जिले से जुड़ा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। महोबा वायरल वीडियो में एक रसोइया दूध में पानी नहीं, बल्कि पानी में दूध मिलाती नजर आ रही है। ये कहने में कितना अजीब लग रहा है, लेकिन यही सत्य है। महोबा वायरल वीडियो ने जनपद में मिड-डे मील की पोल खोल दी है जिसे देख लोगों की आंखें चौंधिया सकती हैं। बाल्टी भर पानी में दो पैकेट दूध का मिश्रण देख लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

मिड-डे मील की पोल खोल रहा Mahoba Viral Video

नवभारत टाइम्स के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वायरल वीडियो पोस्ट किया गया है जो महोबा जिले में मिड-डे मील की पोल खोल रहा है।

वायरल वीडियो में एक रसोइया नजर आ रही है। बूढ़ी रसोइया दो पैकेट दूध को बाल्टी भर पानी में मिलाकर बच्चों को बांटने जा रही है। दूध को पानी में मिलाने के दौरान ही उससे जुड़ा वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते महोबा वायरल वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जनपद में मिड-डे मील की पोल खोल रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देख शुरू हुआ जांच का दौर

महोबा जनपद से आए वायरल वीडियो की गंभीरता को देख जांच का दौर शुरू है। ये प्रकरण महोला जिले के ढिकवाहा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। यहां रसोइया बच्चों को पानी वाला दूध पिलाने के लिए बुलाती है। प्रधानाचार्य भी बच्चों को मिलावटी दूध पीने के लिए बुला रही हैं। मामले की गंभीरता को देख शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। स्थानीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महोबा वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और जमकर आलोचना की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026