US F 15: सोमवार सुबह कुवैत में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देश के रक्षा मंत्रालय ने बाद में बताया कि कई अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। वहीं ईरान की तरफ से इसका वीडियो शेयर किया गया है। गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहा है। तो दूसरी तरफ ईरान मीडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य अड्डो पर निशाना बना रहा है। इसे लेकर कुवैत आर्मी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।
US F 15 फाइटर जेट क्रैश पर कुवैत आर्मी ने दी जानकारी
कुवैत आर्मी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह कई अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए, लेकिन उनके चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया, जिसके तहत चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच और आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि घटना की परिस्थितियों के संबंध में मित्र अमेरिकी सेनाओं के साथ सीधा समन्वय किया गया और संयुक्त तकनीकी उपाय किए गए। उन्होंने पुष्टि की कि संबंधित अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं और उन्होंने आधिकारिक सूत्रों से जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।
फाइटर जेट क्रैश का वीडियो हुआ वायरल
Al Jazeera English ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि वीडियो में कुवैत में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का क्षण कैद है, जिसमें चालक दल जलते हुए विमान से बाहर निकल रहा है।
Video shows the moment a military jet crashed in Kuwait, as the crew ejected from the flaming plane. Residents who rushed to the scene of the crash said the aircraft and crew were American, the country’s defence ministry confirmed they were US fighter jets. pic.twitter.com/GdHSZabvcx
— Al Jazeera English (@AJEnglish) March 2, 2026
दुर्घटनास्थल पर पहुंचे निवासियों ने बताया कि विमान और चालक दल अमेरिकी थे, जबकि देश के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि वे अमेरिकी लड़ाकू विमान थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे फाइटर जेट तेजी से नीचे की और गिर रहा है। इसके अलावा अन्य फाइटर जेट के भी गिरने की खबर सामने आ रही है।






