Udham Singh Nagar Video: कोटद्वार प्रकरण को लेकर सुर्खियों में रहे उत्तराखंड की चर्चा एक बार फिर हो रही है। मामला मोहम्मद दीपक से जुड़ा नहीं, बल्कि एक बुजुर्ग मुस्लिम की पिटाई से संबंधित है। रमजान के माह में नमाज़ अदा कर रहे एक बुजुर्ग मुस्लिम को औचक एक शख्स लात-घूसों से पीटने लगता है।
ये पूरा प्रकरण उधम सिंह नगर के रुद्रपुर इलाके का बताया जा रहा है। उधम सिंह नगर से आए वायरल वीडियो के सुर्खियों में आने के साथ ही इलाके में तनाव पसर गया। पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात होकर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील कर चुकी हैं। इस प्रकरण से जुड़े वायरल वीडियो पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
नमाज़ अदा कर रहे बुजुर्ग मुस्लिम पर बरसाए लात-घूसे! – Udham Singh Nagar Video
एनडीटीवी इंडिया के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो पोस्ट किया गया है।
‘ब्राह्मण की जमीन पर कैसे नमाज पढ़ रहा है’
उत्तराखंड के रुद्रपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें कुछ लोगों एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति के साथ कथित रूप से मारपीट करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे है. बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति पर आरोप है कि… pic.twitter.com/9fOBaLsnmq
— NDTV India (@ndtvindia) February 25, 2026
उधम सिंह नगर वीडियो में एक बुजुर्ग मुस्लिम खुले मैदान में बने पिलर के पास नमाज़ अदा करता नजर आ रहा है। इसी दौरान एक शख्स आता है और बुजुर्ग की चादर फेक उसे लात-घूसों से मारने लगता है। बुजुर्ग मुस्लिम पर आरोप है कि वो मंदिर की जमीन पर नमाज़ अदा कर रहा था। इस मारपीट के दौरान अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है। इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो मन को विचलित करने वाला है। वायरल वीडियो को देख लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बुजुर्ग की पिटाई से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पसरा तनाव!
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में स्थित रुद्रपुर में बुजुर्ग मुस्लिम शख्स की पिटाई से जुड़ा वीडियो वायरल होने से इलाके में तनाव है। मुस्लिम समुदाय से जुड़े तमाम स्थानीय लोग इस घटना की आलोचना कर पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय पार्षद से लेकर नेता तक बुजुर्ग मुस्लिम की पिटाई पर रोष व्यक्त कर चुके हैं।
इस प्रकरण को लेकर तनाव का माहौल नजर आ रहा है। आलम ये है कि पुलिस मौके पर पहुंच लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील कर रही है। पुलिस की देख-रेख में पीड़ित का उपचार जारी है। प्रशासन ने दोनों पक्ष से शांति की अपील करते हुए तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।






