Video: झूले के नीचे खड़े होकर रील बनाने की सनक अनेक लोगों को ले डूबी, देखें कैसे लड़की ने दी यमराज को दावत?

Video: सोशल मीडिया पर एक रीलबाज लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो  झूले के नीचे खड़े होकर वीडियो बना रही थी, तभी हादसे का शिकार हो जाती है और दूसरे लोगों की जिंदगी को भी मौत के मुंह में डाल देती है।

Video

Picture Credit: Maya Raman Prajapati X

Video: कभी-कभी जरी सी लापरवाही जान पर बन आती है। ये बात हम सभी बचपन से पढ़ते , देखते और सुनते आए हैं।  लेकिन उसके बाद भी कुछ लोगों की बेवकूफी की कीमत कई लोगों को चुकानी पड़ जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं। इसमें एक लड़की झूले के नीचे खड़ी हुई है। वो बिजली की रफ्तार से चलते झूले के मूमेंट को कैमरे में रिकॉर्ड कर रही है। लेकिन तभी हादसे का शिकार हो जाती है। युवती खुद तो  घायल होती ही है, इसके साथ ही वहां पर मौजूद अन्य लोगों की जान भी मुश्किल में डाल देती है। इस घटना का वीडियो देख  यूजर्स की रुह कांप रही है।

झूले के नीचे खड़े होकर रील बनाना युवती को पड़ा भारी

ये वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Maya Raman Prajapati नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि,’लड़की आराम से सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी… पीछे झूला चल रहा था।अचानक झूले ने उसे दो बार जोर से हिलाया, वो समझ ही नहीं पाई कि क्या हो रहा है! कुछ ही सेकंड बाद झूला टूट गया और उसमें बैठे सभी लोग नीचे गिर पड़े।ये पूरा डरावना मंजर कैमरे में कैद हो गया देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा कि ऐसा कैसे हुआ! वीडियो में लड़की के द्वारा की जा रही बेवकूफी को साफ देखा जा सकता है। युवती  के सिर पर झूला बहुत तेज लगा था, वहीं,  उसके सिर से टकरा कर झूले में बैठे अन्य लोग भी बहुत बुरी तरह से गिरते हैं’।

Video देख यूजर्स हुए हैरान

इस घटना का वीडियो काफी मन को विचलित करने वाला है। वहीं, लोगों को सबक देने वाला भी है कि कभी भी चलते हुए झूले के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए। इसके साथ ही वीडियो बनाते हुए सावधान रहना चाहिए। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है , ‘बहुत ही डरावना है ऐसी जगहों पर ध्यान रखना चाहिए हादसा कभी भी हो सकता है’। दूसरा लिखता है, ‘ये तो अच्छा हुआ दिमाग का भेजा नहीं उड़ा’। तीसरा लिखता है, ‘आखिर लड़की इतना मजबूत कैसे है? झूला टकराने के बाद कुछ नहीं हुआ लेकिन सीधा झूला ही टूटकर जमीन पर गिर गया’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version