---Advertisement---

Viral Animal Video: इस बंदर ने मिट्टी से सने खाने को देख ऐसे दिखाई समझदारी, वीडियो देख बोले लोग “इससे पता चलता है किसमें ज्यादा इंसानियत है”

Viral Animal Video: आजकल इंटरनेट पर जानवरों के क्यूट वीडियो की भरमार है। जहां देखो वहां ऐसे वीडियो को खूब पसंद किया जाता है। इनमें से कई वीडियो लोग केवल अपने मनोरंजन के लिए देखते हैं। मगर कुछ वीडियो लोगों के दिलों को छू जाते हैं। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 27, 2023 6:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Animal Video: आजकल इंटरनेट पर जानवरों के क्यूट वीडियो की भरमार है। जहां देखो वहां ऐसे वीडियो को खूब पसंद किया जाता है। इनमें से कई वीडियो लोग केवल अपने मनोरंजन के लिए देखते हैं। मगर कुछ वीडियो लोगों के दिलों को छू जाते हैं। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक बंदर अपने अच्छे व्यवहार से लोगों की तारीफ़ें बटोर रहा है। 

Viral Animal Video में बंदर ने खाने को लेकर दिखाया ऐसा व्यवहार 

यह Viral Animal Video इंस्टाग्राम पर Animals in Planet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति पैकेट में बंद किसी खाने की चीज़ को मिट्टी में रगड़कर बंदर को देता दिख रहा है। आदमी से खाना लेते ही वह बंदर पहले तो उसे हैरानी से देखता है और फिर उस खाने के पैकेट को साफ़ करने लगता है। पैकेट साफ़ करने के बाद वह उसे खोलता है और उसमें रखी खाने की चीज़ को भी दोबारा साफ़ करता है और फिर उसे खाने लगता है। सफ़ाई पसंद करने वाला यह बंदर अब सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है।

बंदर को देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सफ़ाई पसंद करने वाले इस बंदर के वीडियो पर अब तक 2.5 मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं। वहीं लोग वीडियो में बंदर के ऐसे व्यवहार पर अब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा “जानवर भी जानते हैं कुछ इंसानों को शर्मसार करना!!” दूसरे यूज़र ने लिखा “इससे पता चलता है किसमें ज्यादा इंसानियत है।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “मुझे अच्छा लगा कि इसमें अपमान को सहने का धैर्य भी नहीं था।” एक यूज़र ने कमेंट किया “वह भारतीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की तुलना में अधिक स्वच्छ है।” एक और यूज़र ने लिखा “उसने फर्श पर क्यों रगड़ा, इसका कोई मतलब नहीं था।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment