DNP India Hindi

Viral Dance Video: ऐश्वर्या राय के ‘क्रेज़ी किया रे’ गाने पर इस लड़की के डांस ने मचाया तहलका, देखकर लोग भी हुए क़ायल

Instagram

Viral Dance Video: डान्स के वीडियो सोशल मीडिया पर इन दोनों इतने वायरल हो रहे हैं कि हर कोई इसी पर वीडियो बनाकर अपलोड कर रहा है। कुछ लोग लोगों को डान्स का बहुत शौक़ होता है वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ़ व्यूज़ पाने के लिए डांस की वीडियो बनाते हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की फ़िल्म धूम 2 के गाने ‘क्रेज़ी किया रे’ पर जमकर डांस करती दिख रही है। 

‘क्रेज़ी किया रे’ पर इस लड़की के डांस ने ऐसे मचाया तहलका

दरअसल इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वैष्णवी अंधाले नाम की लड़की ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इस Viral Dance Video में वह ऐश्वर्या राय के पॉपुलर गाने ‘क्रेज़ी किया रे’ पर अपने स्मूथ डांस मूव्स से सबका दिल जीतती नज़र आ रही है। लड़की ने इस गाने के लिए काले रंग का क्रॉप टॉप और काले रंग की मिनी स्कर्ट पहनी है। इसके साथ ही उसने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए काले रंग के लेदर बूट भी पहने हैं। वहीं उसके लुक को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसने गाने में ऐश्वर्या राय के लुक को कॉपी किया है। 

लोगों ने दी मिलीजुली प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को अब तक 6 लाल 68 हज़ार से भी ज़्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही 65 हज़ार लोगों ने इस वीडियो को लाइक करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं कमेंट की बात करें तो इस वीडियो पर लोग मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग यह कह रहे हैं कि लड़की ने बहुत शानदार डांस किया है। तो वहीं कुछ लोग लोगों का यह भी मानना है कि वीडियो में लड़की का डांस कुछ ख़ास नहीं था। एक यूज़र ने लड़की की तारीफ़ करते हुए लिखा “उफ़! मेरी नज़रें नहीं हट रही हैं।” दूसरे यूज़र ने लिखा “वाह! शानदार वैशु, असली ऐश्वर्या।” तीसरे यूज़र ने लिखा “आप असाधारण रूप से बहुत खूबसूरत और आश्चर्यजनक लग रही हैं। अद्भुत मूव्स!” एक यूज़र ने कमेंट किया “शीर्ष स्तर का प्रयास, क्रेज़ी कर दिया!!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version