---Advertisement---

Viral Video: रील बनाने के लिए बच्ची ने फूंकी सिगरेट, वायरल होने पर बाप ने कूट-कूटकर उतारा सारा भूत, देखें वीडियो

Viral Video: इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल होने का जुनून लोगों के दिल और दिमाग पर कुछ इस कदर हावी हो चुका है कि, यूजर कुछ भी करने को तैयार है। यही वजह है कि, कुछ लोग इसके चक्कर में अपनी जान तक गंवा जाते हैं। इन तमाम घटनाओं को देखने के बाद भी वो ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2024 5:56 अपराह्न | Updated: जून 29, 2024 6:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल होने का जुनून लोगों के दिल और दिमाग पर कुछ इस कदर हावी हो चुका है कि, यूजर कुछ भी करने को तैयार है। यही वजह है कि, कुछ लोग इसके चक्कर में अपनी जान तक गंवा जाते हैं। इन तमाम घटनाओं को देखने के बाद भी वो मानते नहीं हैं। एक बार फिर से एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची रील बनाने के लिए सिगरेट फूंक रही है। बेहद कम उम्र में इस तरह की हरकत लोगों को हैरान के साथ परेशान कर रही है।

रील बनाने के लिए बच्ची ने फूंकी सिगरेट

https://twitter.com/ShoneeKapoor/status/1806915645294145739

इस Viral Video को ShoneeKapoor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “पश्चिम बंगाल लड़की सड़क पर सिगरेट पीते हुए रील बना रही थी। उसे नहीं पता था कि रील वायरल हो जाएगी और घर पर बेल्ट से ट्रीटमेंट मिलेगा।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बच्ची जींस और टी-शर्ट पहने बहुत ही स्वैग के साथ सड़क पर चल रही है। इस दौरान इस बच्ची के हाथ में एक सिगरेट है, जिसे वो पी रही है और मुंह से धुंआ निकाल रही है। लड़की जिस अंदाज में चल रही है उसे देखकर ऐसा लगता है कि, वो अपना भौकाल मचाना चाहती है। इसी वीडियो के साथ एक क्लिप और जोड़ी गई है जिसमें लड़की को ब्लर किया गया है और एक आदमी लड़की को काफी बेहरमी से मार रहा है।

Viral Video में लड़की के पिता ने लिया एक्शन

इस वीडियो में पीट रहा आदमी बच्ची का पिता बताया जा रहा है। इसके साथ ही खबर है कि, लड़की की वीडियो वायरल होने के बाद उसके पिता ने ये एक्शन लिया है। इस वीडियो को 29 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि, बहुत अच्छा किया। इस लड़की के पिता का लोग समर्थन कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026