---Advertisement---

Viral Video: 21 वर्षीय राजनेता ने दिया जोरदार भाषण, दुनिया भर में वायरल हो रहा है वीडियो

Viral Video: 21 वर्षीय राजनेता ने दिया जोरदार भाषण, दुनिया भर में वायरल हो रहा है वीडियो

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 5, 2024 5:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: न्यूजीलैंड की सबसे युवा सांसद हाना रावहिती मैपी क्लार्क का वीडियो दुनिया भर में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे है। आपको बता दें कि 170 साल में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सांसद ने यह जोरदार भाषण दिया है। यह वायरल वीडियो दिसंबर 2023 का बताया जा रहा है। 21 वर्षीय हाना रावहिती मैपी क्लार्क अपने भाषण में मतदाताओं से एक वादा करते हुए दिखी। जिसमे वह कह रही है कि मैं अपने मतदाताओं के लिए मर सकती हूं लेकिन में आपके लिए ही जिंदा रहना चाहती हूं।

कौन है हाना रावहिती मैपी क्लार्क?

हाना 170 साल में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सांसद है। हाना पिछले ही साल अक्टूबर महीने में न्यूजीलैंड की संसद के लिए चुनी गई थी। उन्होंने नानाइया महूता को चुनाव हराकर चुनाव जीता था। हाना न्यूजीलैंड के ऑकलैंड और हैमिल्टन शहरों के बीच स्थित एक छोटे कस्बे हंटले की रहने वाली है। वह यहां पर माओरी समुदाय के बच्चों के लिए गार्डेन चलाती है। वहीं वह खुद को राजनेता नही बल्कि माओरी भाषा की रक्षक मानती है। उनका कहना है कि माओरी की नई पीढ़ी को भी सुने जाने की जरूरत है।

https://twitter.com/Enezator/status/1743003735112962184

क्या है इस वीडियो में खास

हाना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 21 वर्षीय सांसद ने जिस तरह भाषण दिया। जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ की वहीं इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। हाना ने अपने भाषण में कहा संसद में आने से पहले मुझे कुछ सलाह दी गई थी कि मैं किसी भी बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं। ठीक है, मैं इस सदन में कही गई हर बात को व्यक्तिगत रूप से लेने के अलावा कुछ नहीं कर सकती।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026