---Advertisement---

Viral Video: निवाला बनाने आ रहे जहरीले सांप को मछली ने एक झटके में किया चित, देखें हिम्मत के आगे कैसे फीकी पड़ी ताकत?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मछली का वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है। जिसमें वह जहरीला सांप का शिकार कर लेती है। ये वीडियो यूजर्स को चौंका रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 17, 2025 5:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: समुन्द्र में Blue-lipped sea krait सांप को एक जहरीले जीव के रुप में देखा जाता है। यही वजह है कि, पानी के अन्य जानवर इसे देखते ही भाग जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इस शिकारी को शिकार होते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। दरअसल, एक मछली ने इस जहरीले सांप की पावर को एक झटके में खत्म कर दिया। ये एक खौफनाक वीडियो है, जिसे X पर काफी देखा जा रहा है।

जहरीले सांप को मछली ने बनाया शिकार

इस Viral Video को पानी के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक बड़ा सा ब्लू-लिप्ड सी क्रेट सांप मछली को निवाला बनाने के लिए आगे बढ़ रहा तो होता है।

Watch Post

शिकारी को अपनी तरफ आता देख मछली एक्टिव हो जाती है। जैसे ही ये सांप उस पर हमला करता है वो वैसे ही उसके जहरीले मुंह को अपने दांतों से दबा लेती है। मछली इस सांप को अपने मुंह काट रही और घूम-घूमकर उसे चित कर देती है। अभी तक जो शिकारी था वो पल भर में शिकार हो गया।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

पानी से अंदर शिकार हुए इस सांप के वायरल वीडियो को Nature Is Cruel नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इस पर भी तक 1 लाख 12 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस घटना के अंत में क्या हुआ, इसके आगे की जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं, यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘इस सांप का जहर मछली को मार देगा’। दूसरा लिखता है कि, ‘जानवरों की जिंदगी बहुत ही मुश्किल होती है’। ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपब्ध नहीं है। आपको बता दें, ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब कोई मछली किसी जहरीले सांप का शिकार करे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026