---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़की का हरियाणवी डांस देख लोगों ने पकड़ा सिर, बोले “ट्रेन को मुजरा बना रखा है”

Viral Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर अजीबोग़रीब हरकतें करने वाले लोग आज कल सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रेंड करते हैं। कुछ समय से दिल्ली मेट्रो के अंदर लोगों का अजीबोग़रीब हरकतें और डांस करना काफ़ी बढ़ गया है। आए दिन ऐसी कोई न कोई वीडियो सामने आ ही जाती है जिसमें लोग कुछ न कुछ ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 29, 2023 10:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर अजीबोग़रीब हरकतें करने वाले लोग आज कल सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रेंड करते हैं। कुछ समय से दिल्ली मेट्रो के अंदर लोगों का अजीबोग़रीब हरकतें और डांस करना काफ़ी बढ़ गया है। आए दिन ऐसी कोई न कोई वीडियो सामने आ ही जाती है जिसमें लोग कुछ न कुछ अलग करके वायरल होने की कोशिश करते हैं। हाल ही में दिल्ली मेट्रो से एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह चलती गाड़ी में हरियाणवी गाने पर डांस करती दिख रही है। 

चलती गाड़ी में लड़की ने किया ऐसा धांसू डांस 

यह Viral Video इंस्टाग्राम पर बहुत धूम मचा रहा है। वीडियो में एक लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर हरियाणवी गाने पर थुमके लगाती दिख रही है। वीडियो में दिख रही ये लड़की चलती गाड़ी में हरे रंग का सूट पहनकर हरियाणवी डांस कर रही है। लड़की ने अपने चेहरे को दुपट्टे से पूरी तरह ढक रखा है। इसके साथ ही उसके लंबे, काले बाल भी वीडियो में साफ़ नज़र आ रहे हैं। वहीं वीडियो में लड़की के आसपास कई महिलाएं बैठीं दिख रही हैं जो उसे इस तरह चलती गाड़ी में नाचता देख कर हैरान हैं। 

Viral Video पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

लड़की की इस वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन ये ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर अब लोग कमेंट करके लड़की का मज़ाक़ उड़ाते दिख रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो के नीचे लिखा “ट्रेन को मुजरा बना रखा है।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “पता नहीं महिलाओं की इज़्ज़त कितनी सस्ती हो गई है। कहीं भी नाचना शुरू कर देती हैं।” तीसरे यूज़र ने लिखा “इन्हीं की वजह से बाकी राज्यों में मेट्रो लॉन्च नहीं हुई है।” एक यूज़र ने कमेंट किया “इतने लोग हैं लेकिन किसी को दिलचस्पी ही नहीं इसे देखने में।” एक और यूज़र ने लिखा “यार तुम आसपास के लोग मेट्रो में अपनी हंसी कैसे कंट्रोल कर लेते हो?” 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 6, 2026

Leave a Comment