---Advertisement---

Viral Video: नन्ही सी बच्ची ने टिप टिप बरसा पानी गाने पर डांस करते हुए बारिश में लगाई आग, लोग बोले-बचपन मत छीनों

Viral Video: टिप टिप बरसा पानी गाने पर एक बच्ची के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 4, 2024 4:53 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मानसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में हर तरफ बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश होने से गर्मी कम हुई है। यही वजह है कि, लोगों को जैसे ही मौका मिल रहा है वो पानी में भीगते हुए डांस कर रहे हैं और अपनी वीडियो बना रहे हैं। इन दिनों बॉलीवुड गानों पर बारिश में डांस करते हुए कई सारे लोगों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर फैल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची बॉलीवुड के सुपरहिट गाने “टिप टिप बरसा पानी ” गाने पर काफी अच्छा डांस कर रही है , इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

टिप टिप बरसा पानी गाने पर बच्ची ने किया डांस

इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक छोटी सी बच्ची साड़ी और ब्लाउज पहनकर रवीना टंडन के सुपरहिट गाने “टिप टिप बरसा पानी” पर डांस कर रही है। इस वीडियो में बच्ची ने साड़ी और ब्लाउज पहना हुआ है और बहुत ही अच्छे एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही है। लड़की का एक-एक डांस स्टेप लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में बच्ची जिस तरह से डांस कर रही है उसे देखने के बाद लोग प्रोफेशनल डांसर को भूल गए हैं। इस मासूम ने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया है।

Viral Video लोगों को काफी आ रहा पसंंद

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गई हैं। कुछ लोग कमेंट करते हुए आपत्ति जता रहे हैं और बोल रहे हैं कि, बच्चों से उनका बचपन इस तरह से ना छीनें । वहीं, कुछ यूजर्स कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, बेटा पढ़ाई कर लो। इस बेहद खूबसूरत डांस वीडियो को navyaneerja2 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट में 4 दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 12 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ये काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026