---Advertisement---

Viral Video: जिंदा सांप को मुंह के अंदर डाला और भरने लगा हवा, बेजुबान की जान बचाने का हैरतअंगेज वीडियो देख कांप रही रूह

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़का का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो सांप को अपने मुंह से सीपीआर दे रहा है। हैरानी की बात ये है कि, लड़के की जान भी बच जाती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 5, 2025 1:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं वायरल हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद सही और गलत का फर्क करना मुश्किल हो जाता है। गुजरात के वलसाड से भी एक ऐसी ही सोच में डाल देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक लड़के ने सांप की जान बचाने के लिए अपने मुंह से सांसे दी हैं। वो जिस तरह से जिंदा सांप को अपने मुंह के अंदर डाले हुए है वो काफी डरावना है। युवक की हिम्मत के कारण सांप की जान बच गई। लेकिन अब उसका वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

युवक ने सांप को मुंह से दिया सीपीआर

ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर इंडिया टुडे ने डाला है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, गुजरात में एक युवक ने सांप को मुंह से सीपीआर दिया है। कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन की वजह से सांप की जान बच गई है।

देखें वीडियो

यह घटना वलसाड जिले में उस समय हुई जब खेतिहर मज़दूर अपने खेतों की देखभाल कर रहे थे। लेकिन तभी साँप को बिजली के खंभे पर चढ़ते उन्होंने देखा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, साँप ने एक बिजली के तार को छू लिया और ज़मीन पर गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद एक युवक ने सांप को पकड़ा और अपने मुंह से सीपीआर देने लगा। लड़के ने सांप के जबड़े खोले और मुंह से मुंह सीपीआर देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद, उसके शरीर में हल्की-सी हरकतें फिर से दिखाई देने लगीं और वो बच गया।

Viral Video यूजर्स को चौंका रहा

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रहा है। एक यूजर लिखता है, ‘हिम्मत के साथ दया’। दूसरा लिखता है, ‘ये तो रियल ट्रूथ और डेयर गेम है’। तीसरा लिखता है, ‘ये भारत का सबसे यूनिक इंसान है’। इस वीडियो को देख यूजर्स लड़के की हिम्मत की तारीफ भीकर रहे हैं और इसे खतरनाक भी बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026