---Advertisement---

Viral Video: छोटी सी छिपकली ने जहरीले कोबरा सांप की निकलवाई चीखें, कैमरे में कैद हुई खौफनाक लड़ाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मॉनिटर लिजर्ड और जहरीले कोबरा सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छिपकली ने सांप की हालत खराब की हुई है। ये वीडियो काफी हैरतअंगेज है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 23, 2025 4:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कोबरा सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसके जहर की जरा सी बूंद इंसान को परलोक पहुंचा देती है। यही वजह है कि, जीव इससे दूर रहने में ही भलाई समझते हैं। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे जानवर हैं जो कोबरा को देखते ही उससे भिड़ जाते हैं। इनमें नेवला और मॉनिटर लिजर्ड शामिल हैं। आज से पहले आपने कोबरा सांप और नेवले की फाइट तो बहुत देखी होगी, अब इस जहरीले स्नेक और छिपकली की लड़ाई देख लीजिए। इसमें छिपकली ने बड़े कोबरा सांप को एक वार से ही पस्त कर दिया। Social Media पर ये वीडियो काफी देखा जा रहा है।

छिपकली ने कोबरा सांप को किया चित

इस Viral Video को vishalsnakesaver नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हालहि में अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसमें देखा जा सकता है कि, एक मॉनिटर लिजर्ड ने कोबरा सांप को पकड़ा हुआ है। वो उसकी गर्दन पर जैसे ही हमला करती है, सांप की चीखें निकलने लगती हैं। इस दौरान वो खुद को बचाने की काफी कोशिश करता है। लेकिन छिपकली के सामने वो बेबस हो चुका है। छोटी सी छिपकली इस जहरीले शिकारी पर भारी पड़ रही है।

Viral Video देख छिपकली के फैंन हुए यूजर्स

सांप और छिपकली की लड़ाई का ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर हालहि में अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 68000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, भाई वीडियो बनाने से अच्छा तो उसकी जान बचा लेता। दूसरा लिखता है, कैसे काट रहा है ये। तीसरा लिखता है, दोनों मरेंगे किसी रिश्ते में घुसने पर यही अंजाम होता है। वहीं, एक यूजर लिखता है, अगर सही जगह पकड़ हो तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026