DNP India Hindi

Viral Video: गाड़ी पर जरा सी टक्कर लगते ही लड़कों ने तलवारों से किया हमला, गुस्सा देख यूजर्स को आ रहा खौफ

Viral Video

Viral Video: Picture Credit: Deadly Kalesh x

Viral Video: आज कल के युवाओं में काफी गुस्सा बढ़ गया है। यही वजह है कि, उनके द्वारा मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी के साथ अफसोस और गुस्सा भी आता है। एक ताजा मामला पंजाब के मोहाली से आया है। इसमें दो लड़कों ने कार चालक पर इसीलिए तलवारों से हमला कर दिया क्योंकि, उनकी गाड़ी में टक्कर लग गई थी। अब यही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखकर यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

कार चालक पर तलवारों से युवकों ने किया हमला

मोहाली के इस Viral Video को Deadly Kalesh ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कार सवार गाड़ी को बैक कर रहा है और वहां पर लगी दूसरी गाड़ी में टक्कर लग जाती है।

Watch Video

जिसकी वजह से दो युवकों का गुस्सा फूट पड़ता है। वो तलवारों से Maruti Suzuki Swift कार पर हमला कर देते हैं। इसके बाद वो लड़के को पीटते भी हैं। तलवारों से कई हमले के बाद जब चालक बाहर नहीं निकलता है तो वो उसे धमकाते हैं। तभी कार चालक मौका देखकर वहां पर भाग जाता है। इसके बाद हमलावर भी उसके पीछे दौड़ने लगते हैं। खबरों की मानें तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Viral Video देख युवाओं को हो रहा अफसोस

ये वायरल वीडियो काफी हैरतअंगेज हैं। ये वीडियो 27 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर 3 लाख 19 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देख यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, आज कल लोगों में बर्दाशत ही खत्म हो गई है। दूसरा लिखता है, यूथ का बुरा हाल है। तीसरा लिखता है, इंसान के बिहेवियर बदलता जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version