---Advertisement---

Viral Video: आज्ञाकारी बहू! पोछा मारने के लिए कहना सास को पड़ा भारी, फटका पड़ते ही हुई हालत खराब

Viral Video: बहू और सास के इस वीडियो को देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं जमकर चटकारे, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 6, 2024 5:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सास और बहू के बीच कई रील्स (Reels) आपको मिल जाएंगे जिसमें कभी बहू तो कभी सास का पलड़ा भारी होता है। दोनों के रिश्ते पर कई मीम्स और वीडियो वायरल होते हैं हालांकि कंटेंट क्रिएटर इसे सिर्फ इंटरटेनमेंट और फन के लिए बनाते हैं। एक ऐसा ही Video सोशल मीडिया पर खूब Viral हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे और यहां बहू अपनी सास को फटका मार देती है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और आप इसे इंजॉय कर सकते हैं। आइए देखते हैं यहां।

Viral Video में सास का आदेश बहू ने माना

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया “सास का आदेश।” वीडियो में आप देखेंगे कि सास झाड़ू और पोछा लगाने के लिए वाइपर लेकर आती है और उसे बहू को देते हुए कहती हैं कि मैं झाड़ू लगा रही हूं और पीछे से पोछा मार और कस के मारना।” बहू पोछा लगाने के लिए वाइपर लेती है और अपनी सास के पीछे जाकर उसे दो फटका लगाती है बेचारी सास वहीं गिर जाती है।

Viral Video में क्या है ट्विस्ट

ट्विस्ट तब आता है जब बहू सास से पूछती है कि ठीक है या और जोर से मारु। सास भी बहु को 2 थप्पड़ लगाकर कहती है पोछा लगाने के लिए कहा था मुझे मारने के लिए नहीं जाओ मैं खुद लगा लूंगी।” यह वीडियो वाकई काफी जबरदस्त है और इसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट होने वाले हैं। जहां एक तरफ बहू काम करने से बच जाती है तो दूसरी तरफ सास को फटका पड़ता है।

Viral Video पर लोग ले रहे खूब मजे

वीडियो को 2000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग कमेंट में खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “और ले आओ गांव की बहू मां जी।” तो दूसरे ने कहा सही है अब सास ना बोलेगी बहू पोछा मार दे। दूसरे यूज़र ने भी खूब मजे लिए हैं। एक में लिखा आज्ञाकारी बहू तो दूसरे ने कहा सास की हालत कैसी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026