---Advertisement---

Viral Video: गजब! चलती ट्रेन के ऊपर लड़के ने खेला असली ‘Subway Surfers,’ स्टंट देख यूजर्स बोले – ‘कैमरामैन फोकस करो’

Viral Video: जिन लोगों को भी गेम खेलने का भी शौक है। उनमें से काफी लोगों ने फेमस गेम सबवे सर्फर ‘Subway Surfers’ का मजा जरुर लिया होगा। इस गेम में ट्रेन पर चलते व्यक्ति को खुद को बचाने से के लिए कोशिश करनी होती है। जिसके बाद उसे पॉइंट्स मिलते हैं। फिलहाल ये तो ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 15, 2024 1:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जिन लोगों को भी गेम खेलने का भी शौक है। उनमें से काफी लोगों ने फेमस गेम सबवे सर्फर ‘Subway Surfers’ का मजा जरुर लिया होगा। इस गेम में ट्रेन पर चलते व्यक्ति को खुद को बचाने से के लिए कोशिश करनी होती है। जिसके बाद उसे पॉइंट्स मिलते हैं। फिलहाल ये तो गेम की बात हुई लेकिन क्या हो जब कोई ये स्टंट हकीकत में करने लगे। ये बात आपको थोड़ा हैरान कर सकती है। क्योंकि गेम और रीयल लाइफ में काफी फर्क होता है। इस गेम के लिए कोई भी अपनी जान की बाजी तो नहीं लगाएगा।

चलती हुई ट्रेन के ऊपर युवक ने खेला Subway Surfer गेम

बांग्लादेश के एक लड़के ने चलती हुई ट्रेन पर सबवे सर्फर के स्टंट किए। वीडियो में देख सकते हैं कि, वो ट्रेन के ऊपर खड़ा हुआ है और पुल के ऊपर लगी लोहे की रोड से उछल-उछलकर खुद को बचा रहा है। वो ये स्टंट इतने ज्यादा खतरनाक तरीके से कर रहा है कि, जो भी इसे देख रहा है उसका डर से गला सूख जा रहा है। इस वीडियो को amarbanglaremati नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, Bangladeshi Subway Surfer।

वीडियो पर यूजर्स की आ रहीं प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से काफी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। वहीं, कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, कैमरामैन फोकस करो। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले डाला गया है। जिस पर अब तक 16 हजार लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के भी कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, कुछ लोग इसे बहादुरी और मूर्खता से जोड़कर देख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026