---Advertisement---

Viral Video: इस ‘किलर क्वीन’ के स्टाइल और एटीट्यूड के दीवाने हुए आनंद महिंद्रा, एटिट्यूड देखकर आप भी करेंगे सलाम

Viral Video: इस रैप्टर पक्षी के फैन हुए आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यूजर्स से कहीं ये बात, वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं जमकर पसंद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2024 3:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा न सिर्फ बिजनेस के मामले में बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। वह हर बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कुछ ऐसा शेयर करते हैं जिसकी वजह से वह चर्चा में आ जाते हैं। किसी भी टैलेंट को प्रोत्साहित करने से लेकर मोटिवेशन देने तक के लिए आनंद महिंद्रा जाने जाते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर एक क्रिप्टिक पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर्स के बीच चर्चा में आ गए हैं। यह पक्षी कोई आम पक्षी नहीं है बल्कि यह एक रैप्टर बर्ड है। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या कहे आनंद महिंद्रा।

ट्रेंड में आया मार्श हैरियर

आनंद महिंद्रा ने मार्श हैरियर पक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब नए सप्ताह शुरू करने का यही रवैया है।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मार्श हैरियर जबरदस्त एटीट्यूड में नजर आ रहा है। पहले वह अपनी पलकों को झुकाए हुए रहता है और फिर अपने बाएं तरफ कुछ इस तरह देखा जैसे उसकी नजर किसी चीज पर हो और वह गुस्से में है। निश्चित तौर पर इस पक्षी का स्टाइल और एटीट्यूड देखने लायक है और मार्श हैरियर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया।

वीडियो को देख लोग भी हो गए फैन

आनंद महिंद्रा इस पक्षी के एटीट्यूड के दीवाने हो गए हैं और यही वजह है कि आज मंडे मोटिवेशन के तौर पर उन्होंने इस पक्षी को चुना है। वह इसके एटीट्यूट को देखकर इस हफ्ते की शुरुआत कर रहे हैं। महिंद्रा के इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर 1,59,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ इस पक्षी की बात करें तो रैप्टर प्रजाति में मार्श हैरियर पक्षी को काफी खतरनाक माना जाता है और इसे किलर क्वीन भी कहा जाता है। लोग इस वीडियो को देख दीवाने हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026