---Advertisement---

Viral Video: SRK के इस डुप्लीकेट वर्जन का स्टारडम देख हिल जाएगा दिमाग, लोग बोले- ‘किंग खान फ्रॉम चोर बाजार’

Viral Video: शाहरुख खान के डुप्लीकेट ने सोशल मीडिया पर मचा दी तबाही, स्टारडम देख हैरान रह गए लोग, ले रहे हैं जमकर चटकारे, वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2024 5:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह सच है कि शाहरुख खान की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उन्हें देखने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। किंग खान को बॉलीवुड के सबसे हम्बल और जेंटलमैन कहा जाता है और यही वजह है कि उनकी हर एक अदा पर लोग कायल हो जाते हैं। लेकिन शाहरुख खान के मीशो वाले वर्जन को भी लोगों से कुछ इस कदर प्यार मिल रहा है कि आप देखने के बाद हैरान रह जाएंगे। लोगों की लाइन लग गई शाहरुख खान के इस नकली हमशक्ल के सामने और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इठलाता नजर आया डुप्लीकेट शाहरुख खान

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया मीशो से शाहरुख खान और इसमें आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान के स्टाइल में एक शख्स नजर आ रहा है। उसने ब्लैक शर्ट को जोगर्स और लेदर जैकेट से स्टाइल किया है। पठान स्टाइल बाल और काले चश्मे में वह फूल टू शाहरुख खान जैसा पोज दे रहा है। फैंस की भीड़ उस नकली किंग खान के पास जाकर खूब फोटो क्लिक करवा रहे हैं और अपने स्टारडम को देख वह सच भी इठलाता हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोग हंस रहे हैं तो कुछ सेल्फी क्लिक कर रहे हैं लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।

वीडियो पर लोग ले रहे हैं जमकर चटकारे

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “आप लोग गाली दो मैं चाय लेकर आता हूं।” एक यूजर ने लिखा शाहरुख जैसा दिख ही नहीं रहा है 0.1% भी। एक यूजर ने लिखा, “किंग खान फ्रॉम चोर बाजार।” एक यूजर ने लिखा और उसके साथ में लोग पिक क्लिक करवा रहे हैं? एक यूजर का कहना है किंग खान ओरिजिनल हो या फिर कॉपी मगर जलवा है किंग खान शाहरुख खान। एक यूजर ने लिखा शाहरुख छपरा बिहार से। यह पहली दफा नहीं है जब किसी स्टार्स का डुप्लीकेट वर्जन सामने आया हो। अक्सर किसी न किसी स्टार्स का के सोशल मीडिया पर चर्चा में होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026