---Advertisement---

Viral Video: प्लेन में बने लग्जरी विला पर हुए Anand Mahindra लट्टू, रिएक्शन हुआ वायरल

Viral Video: देश की जानी मानी ऑटो कंपनी महिन्द्रा के मालिक Anand Mahindra अपने काम और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण खूब वायरल होते रहते हैं। वो एक्स पर अकसर मोटिवेशनल वीडियो शेयर कर लोगों का दिल जीत लेते हैं। उनके हर पोस्ट पर यूजर्स के द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया आती है। आनंद महिन्द्रा का ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 18, 2024 11:46 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश की जानी मानी ऑटो कंपनी महिन्द्रा के मालिक Anand Mahindra अपने काम और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण खूब वायरल होते रहते हैं। वो एक्स पर अकसर मोटिवेशनल वीडियो शेयर कर लोगों का दिल जीत लेते हैं। उनके हर पोस्ट पर यूजर्स के द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया आती है। आनंद महिन्द्रा का पोस्ट हर बार की अलग और एक नई कहानी बयां करता हुआ होता है। यही वजह है कि, उनके  ट्रेंडिंग टॉपिक्स लोगों को काफी पसंद आते हैं।

प्लेन में बने लग्जरी विला पर हुए Anand Mahindra फिदा देखें Viral Video

एक बार फिर से आनंद महिन्द्रा ने एक नया वीडियो शेयर किया है। ये Viral Video प्लेन पर बने एक बेहद खूबसूरत विला का है। जिसे देखकर उन्होंने एक्स पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रूसी बिजनेसमैन फेलिक्स डेमिन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो खराब प्लेन को लग्जरी विला में बदलकर इसका खूबसूरत टूर करा रहे हैं। इस विला से हिंद महासागर की खूबसूरती साफ देखी जा सकती है।

रूसी बिजनेसमैन फेलिक्स डेमिन की है ये विला

ये विला इंडोनेशिया के बाली न्यांग न्यांग चट्टानों पर बनाई गई है। जहां से प्रकृति के खूबसूरत नजारे साफ देखे जा सकते हैं।इस विला में वो हर एक चीज मौजूद है जो कि, किसी भी इंसान के जीवन को लग्जरी बनाती है। इसीलिए ये वीडियो आनंद महिन्द्रा को इतनी ज्यादा पसंद आयी है उन्होंने पोस्ट करते हुए अपनी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। ये विला रुसी बिजनेसमैन डेमिन की है।

Anand Mahindra ने दी प्रतिक्रिया

आनंद महिन्द्रा वे एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘कुछ लोग इतने भाग्यशाली होते हैं कि वे अपनी कल्पनाओं को वास्तविकता में बदलने में सक्षम होते हैं।और यह व्यक्ति अपनी कल्पना पर कोई रोक नहीं लगाता है! मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि क्या मुझे कभी यहां ठहरने की बुकिंग में दिलचस्पी होगी या नहीं, लेकिन अनुभव के बाद मैं जेट लैग को लेकर थोड़ा चिंतित हूं।’

अब उनकी ये प्रतिक्रिया काफी वायरल हो रही है। रुसी बिजनेसमैन डेमिन ने प्राइवेट जेट विला एक सेवानिवृत्त बोइंग 737 पर बनाई है। इसे डेमिन ने साल 2021 में खरीदा था। जिसे बनने में 2023 लग गया। इस विला को किराए पर भी दिया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026