---Advertisement---

Animal Viral Video: गुस्सैल हाथी ने पर्यटकों से भरी गाड़ी को हवा में उछाला, अंत देख सूख जाएगा गला

Viral Video: जंगल सफारी करना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लेकिन कभी-कभी ये मजा और एडवेंचर लोगों को भारी पड़ जाता है। आज जो Animal Viral Video हम आपके लिए लेकर आए हैं वो भी कुछ ऐसा ही ही। इसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 22, 2024 1:48 अपराह्न | Updated: मार्च 22, 2024 3:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जंगल सफारी करना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लेकिन कभी-कभी ये मजा और एडवेंचर लोगों को भारी पड़ जाता है। आज जो Animal Viral Video हम आपके लिए लेकर आए हैं वो भी कुछ ऐसा ही ही। इसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि, आखिर ये लोग बचे तो बचे कैसे और अचानक ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से हाथी को इतना ज्यादा गुस्सा आया कि, उसने उनकी गाड़ी को ही एक झटके से हवा में खड़ा कर दिया।

गुस्सैल हाथी ने पर्यटकों की गाड़ी को मारी टक्कर

ये Viral Video काफी हैरत में डालने वाला है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, जंगल के बीच में पर्यटकों का एक वाहन गुजर रहा है। जिसमें कुछ लोग बैठे हुए हैं। अचानक इस गाड़ी का सामना सामने से आ रहे विशालकाय हाथी से हो जाता है। गाड़ी के देख हाथी को काफी गुस्सा आता है और वो इसे बहुत ही जोर की टक्कर मारता है। जिसके बाद ये गाड़ी हवा में उछल जाती है। उसके बाद हाथी दोबारा से गाड़ी को अपनी सूंड से टक्कर मारने की कोशिश करता है। लेकिन तब तक रिवर्स में गियर डालकर ड्राइवर गाड़ी को पीछे लेता है और हाथी शांत होकर साइड से निकल जाता है।

Viral Video को देख लोगों की फटी आंखें

इस हैरतअंगेज वीडियो को big_cats_nature_photography नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 49000 से ज्यादा लोगों के लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। जिसमें यूजर बोल रहे हैं कि, गाड़ी वाले को इस हाथी से दूर रहना चाहिए था। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, जानवरों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस वीडियो को दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। जिस पर यूजर्स की काफी जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026