---Advertisement---

शौहर पाकिस्तानी, महिला भारतीय नागरिक! अटारी बॉर्डर पर त्राहिमाम, सीमा पार एंट्री न मिलने के बाद बुर्काधारी महिलाओं ने काटा बवाल

एक Viral Video तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें बुर्काधारी मुस्लिम महिलाएं अपना रोष व्यक्त करते देखी जा सकती है। आरोप है कि मुस्लिम महिलाओं का पाकिस्तान में एंट्री नहीं दी जा रही है। इन महिलाओं की शादी पाकिस्तान में हुई है और बच्चे व शौहर पाकिस्तानी हैं। हालांकि, महिलाओं के पास भारतीय पासपोर्ट है इसीलिए उन्हें पड़ोसी मुल्क में घुसने की इजाजत नहीं है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 26, 2025 2:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसे देक व सुनकर पहले तो हंसी आएगी, फिर माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ सकती है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का फरमान जारी किया है। इस नाते वाघा-अटारी बॉर्डर पर हलचल तेज है। कई ऐसी बुर्काधारी महिलाए हैं जिन्हें पड़ोसी मुल्क में घुसने की इजाजत नहीं है। वायरल वीडियो में इन महिलाओं के अटारी बॉर्डर पर चीखते-चिल्लाते देखा जा सकता है। महिलाओं का कहना है कि उनके शौहर व बच्चों के पास पाकिस्तानी दस्तावेज हैं, जबकि महिलाओं ने भारत की नागरिकता ले रखी है। यही वजह है कि उन्हें भारत का पासपोर्ट देखकर लौटाया जा रहा है। Viral Video में महिलाओं की पीड़ा साफ तौर पर झलकती नजर आ रही है। इनमें से कई ऐसी बुर्काधारी मुस्लिम महिलाए हैं जो प्रदर्शन की चेतावनी भी दे रही हैं।

Viral Video में देखें अटारी बॉर्डर पर बुर्काधारी महिलाओं का तांडव!

ऐसे तमाम वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं जिसमें बुर्काधारी मुस्लिम महिलाओं को अटारी बॉर्डर पर तांडव करते देखा जा सकता है।

Watch Video

ये सारी वो महिलाए हैं जिनके शौहर पाकिस्तानी नागरिक हैं। जबकि महिलाओं ने पाकिस्तान में शादी के बावजूद भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है। किसी की शादी को 15 साल हुए, तो कोई 20 वर्ष बाद भी भारत का नागरिक बनकर देश के विभिन्न हिस्सों में रहता है। Viral Video में ऐसी महिलाओं को अपना पक्ष रखते सुना जा सकता है। अटारी बॉर्डर पर ये बुर्काधारी महिलाएं गुस्से से भरी हैं और प्रदर्शन की धमकी दे रही हैं। इनका कहना है कि हमारे शौहर व बच्चों के पास पाकिस्तानी दस्तावेज हैं। इनके पास भी कुछ दस्तावेज हैं लेकिन इन्होंने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है इसीलिए पाकिस्तानी सेना इन्हें मुल्क में नहीं घुसने दे रही। Viral Video में तांडव कर रही महिलाएं अपने शौहर व बच्चों से दूर नहीं रहना चाहती और यही वजह है कि वो चीख-चिल्लाकर पाकिस्तान में एंट्री के लिए गुहार लगा रही हैं।

बुर्काधारी महिलाओं का अटारी बॉर्डर से आया वायरल वीडियो देख यूजर ने उठाए सवाल

इस गंभीर मसले पर सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे ही एक एक्स यूजर ‘भारत सूरज’ Viral Video से जुड़े इस प्रकरण राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ बता रहे हैं। यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि “क्या चल रहा है ये? ये हमारे देश की नागरिकता और NATIONAL SECURITY का मजाक नहीं है तो फिर क्या है? सरकार के फैसले ने एक बड़े लूप होल को उजागर कर दिया है।” यूजर का कहना है कि 20 साल हो गए पाकिस्तान में शादी किए हुए लेकिन इन्होंने पाकिस्तान की नागरिकता नहीं ली है। इनके शौहर पाकिस्तान में है और खवातीन बच्चों के साथ हिंदुस्तान में। ये गंभीर मसला है इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026