---Advertisement---

Viral Video: ‘बहुत दुख है बहन…’ महारानी बनकर राज करने आई मां की लाडली का ससुराल में हुआ बुरा हाल! सुनकर मम्मी ने जो किया वो है मजेदार

Viral Video: वायरल वीडियो में महिला अपनी मां को फोन कर ससुराल के बारे में शिकायत करती नजर आती है लेकिन अंत में जो होता है वह देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2025 12:46 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हर लड़की की चाहत होती है कि वह जिस घर में शादी करके जाए वहां वह महारानी की तरह राज करें। मां-बाप बेटियों को पालते हैं और फिर उसे दूसरे घर में जाना पड़ता है। इसे लेकर मां-बाप के साथ-साथ बेटी के भी अपने सपने होते हैं। क्या होगा जब ससुराल पहुंची बेटी अपनी ही मां की बात मानकर ससुराल बालों को खुश करने की कोशिश करे और यह उल्टा पड़ जाए। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां ससुराल पहुंची बेटी अपनी मां की कही हुई बातें तो मान लेती है लेकिन ससुराल में वह पैतरा नहीं चलता है। Viral Video सिर्फ मस्ती और मजे के लिए बनाया गया है लेकिन लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video में मां की लाडली की व्यथा सुन नहीं रुकेगी हंसी

humhainvarsha इंस्टाग्राम से शेयर वायरल वीडियो में बेटी अपनी मां को फोन कर ससुराल के बारे में शिकायत करती हुई नजर आती है इस दौरान वह कहती है कि आपने कहा था कि आप जैसा कहेंगे वैसा वैसा मैं करूंगी तो सब यहां मुझे खुश हो जाएंगे प्यार करेंगे। सबके सब मुझसे गुस्सा घूम रहे हैं। आपने क्या कहा था घर मत टूटने देना अब ससुर जी छत पर सुबह-सुबह मिस्त्री बुलाकर छत का बाथरूम तोड़वाने में लगे हुए थे मैंने बोला खबरदार छत नहीं टूटेगा क्या गलत किया। आपने कहा था किसी को जवाब मत देना मैं अपना आना-जाना कर रही थी कोई कुछ पूछ रहा था तो जवाब ही नहीं दे रही थी सब मुंह फुला लिए हैं। viral Video में महिला अपने पति और सास के बारे में भी शिकायत करती है।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने ट्विस्ट पर लिए मजे

Viral Video में लड़की फोन पर अपनी मां को सुना रही होती और ससुराल के बारे में कंप्लेंट करती है लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब वह अंत में अपनी मां को आवाज देती है और उनकी उसकी मां फोन पर नहीं होती है। ऐसे में महिला कहती हैं कि कोई साथ नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और एक यूजर ने कहा बहुत दुख है बहन तुम्हारी जिंदगी में तो एक ने कहा मजा आ गया। एक यूजर ने कहा बहुत सही किया तो बाकी लोग भी इसे देखकर चटकारे लेने में पीछे नहीं है। Viral Video को 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 52000 लाइक्स मिल चुके हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026