---Advertisement---

Viral Video: बैखौफ बजरी माफिया को रोकने की कड़ी मशक्कत! पुलिसवाले ने ट्रैक्टर से कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो

Viral Video: बजरी माफिया, खनन माफिया या जमीन माफिया जैसे शब्द आज कल सोशल मीडिया पर खूब गूंजते हैं। दरअसल इन खास उपाधि के जरिए समाज में भय का माहौल फैलाने वाले लोगों को संबोधित किया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 11, 2024 2:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बजरी माफिया, खनन माफिया या जमीन माफिया जैसे शब्द आज कल सोशल मीडिया पर खूब गूंजते हैं। दरअसल इन खास उपाधि के जरिए समाज में भय का माहौल फैलाने वाले लोगों को संबोधित किया जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन इस संबंध में कई सारे वीडियो में सामने आते रहते हैं जिनमें बजरी माफिया, खनन माफिया या जमीन माफियाओं का उत्पात देखने को मिल जाता है। एक ऐसा ही वीडियो एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बेखौफ बजरी माफिया का उत्पात देखने को मिल सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस का एक जवान बेखौफ बजरी माफिया के ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश करता है। हालाकि अंतत: ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाता है। इस पूरे प्रकरण से जुड़े वीडियो के वायरल होते ही लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। (Viral Video)

बैखौफ बजरी माफिया का उत्पात!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘एबीपी न्यूज’ की एक वीडियो रिपोर्ट को ‘घर के कलेश’ नामक एक्स हैंडल यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की है जिसमें पुलिसकर्मी ट्रैक्टर पर चढ़कर बजरी माफिया को रोकने की कोशिश करता दिख रहा है। हालाकि बजरी माफिया ट्रैक्टर चालक ने पुलिस की एक ना सुनी और बेखौफ होकर ट्रैक्टर चलाता रहा। अंतत: पुलिसकर्मी कूदकर अपनी जान बचाता है। सोशल मीडिया पर इस पूरे प्रकरण का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

सोशल मीडिया पर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बजरी माफिया की कृत्य से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। ‘एबीपी न्यूज’ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने माफिया पर पुलिस को जान से मारने के प्रयास में मामला दर्ज किया है और अग्रिम कार्रवाई तेजी से कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026