---Advertisement---

Viral Video: धू-धू कर जली खड़ी हुई बुलेट बाइक, जलते-जलते बचा शख्स; गर्मी में मोटरसाइकिल को आग से बचाने के लिए करें ये काम

Viral Video: इंटरनेट पर बुलेट बाइक की जलने की एक वीडियो तेजी से फैल गई है। वीडियो में नजर आता है कि बाइक पर बैठे शख्स ने सही टाइम पर कूदकर अपनी जान बचा ली। मगर मोटरसाइकिल आग का गोला बन जाती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2025 1:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मई का महीना खत्म हो गया है, मगर गर्म का विकराल रूप अभी आगे देखने को मिल सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि गर्मियों में लोग बाहर जाने से पहले अपनी सेफ्टी का ध्यान रखते हैं। मगर एक ऐसी वायरल वीडियो सामने आई है, जिसमें खड़ी हुई बाइक अचानक से आग के गोले में तब्दील हो जाती है और कुछ ही मिनट में मोटरसाइकिल जलकर भस्म हो जाती है। वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक से कूदकर अपनी जान बचाता है। हालांकि, कुछ सेकेंड की देरी से आदमी की जान भी जा सकती थी।

Viral Video: आग से बाल-बाल बची शख्स की जान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Ghar Ke Kalesh’ नाम से एक वीडियो शेयर की गई है। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल वीडियो में तब्दील हो गई। वीडियो में नजर आता है कि बुलेट बाइक खड़ी हुई थी, एक आदमी मोटरसाइकिल पर आकर बैठता है और बाइक स्टार्ट करता है। इसके बाद मोटरसाइकिल में आग लग जाती है और धीरे-धीरे आग का ताडंव इतना बढ़ जाता है कि आसपास खड़े हुए दोपहिया वाहन भी लपेटे में आ जाते हैं और बुरी तरह से जल जाते हैं। हालांकि, बाइक स्टार्ट करने वाला सही समय पर कूदकर अपनी जान बचा लेता है।

Watch Video-

वायरल वीडियो वाली गलती न करें, बाइक को आग से बचाएं

जैसा आपने Viral Video में देखा कि खड़ी हुई बाइक में अचानक से आग लग जाती है। ऐसा गर्मी के सीजन में कई बार होता है। ऐसे में अगर आप भी तेज धूप में अपनी मोटरसाइकिल को अधिक समय तक खड़ा करते हैं, तो आपकी बाइक में भी आग लगने की संभावना है। गर्मियों के दौरान बाइक को आग से बचाने के लिए नीचे बताए गए टिप्स का ध्यान रखें।

  • अधिक ओवरहीट होने की वजह से बाइक में आग लग सकती है।
  • बाइक को हमेशा किसी छाव वाली जगह पर खड़ा करें।
  • अगर बाइक को तेज धूप में खड़ा करना है, तो फिर मोटरसाइकिल पर कवर का इस्तेमाल करें।
  • समय-समय पर बाइक की मेंटेनेंस करें।
  • मोटरसाइकिल में किसी भी मोडिफिकेशन से बचें।
  • आखिर में बाइक से अगर फ्यूल लीकेज हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

अगर आप गर्मियों में इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपकी बाइक ऐसे धू-धू कर नहीं जलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026