---Advertisement---

Viral Video: देशप्रेमी! भारत की बुराई सुन आग बबूला हुआ कैब ड्राइवर, पाकिस्तानी कपल को सुनाई खरी-खोटी; देखें वीडियो

Viral Video: कहते हैं राजनिष्ठा से बढकर देशनिष्ठा होती है और यही वजह है कि देशभक्ति सबसे पहले आती है। देशभक्ति से सीधा आशय अपने देश से प्रेम करना और सदा उसका कल्याण सोचना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 12, 2024 12:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं राजनिष्ठा से बढकर देशनिष्ठा होती है और यही वजह है कि देशभक्ति सबसे पहले आती है। देशभक्ति से सीधा आशय अपने देश से प्रेम करना और सदा उसका कल्याण सोचना है। आप सोच रहे हैं कि हम आज ‘देशभक्ति’ को लेकर इतनी चर्चा क्यों कर रहे हैं? दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय कैब ड्राइवर द्वारा देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय कैब ड्राइवर ‘पाकिस्तानी कपल’ को बीच सड़क ही खूब खरी-खोटी सुना रहा है। इसकी वजह है कि पाकिस्तानी कपल द्वारा भारत का अपनाम करना। आइए हम आपको इस वायरल वीडियो (Viral Video) से जुड़े पूरे प्रसंग के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कैब ड्राइवर द्वारा देशभक्ति का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। वायरल वीडियो में किए गए दावे के मुताबिक एक पाकिस्तानी कपल ने दिल्ली भ्रमण के दौरान भारत देश को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें कह दीं जो कि कैब ड्राइवर को नागवार गुजरी। इसके बाद कैब ड्राइवर ने पहले गाड़ी के अंदर ही उन्हें खरी-खोटी सुनाई और फिर बीच सड़क पर कपल को उतारकर चलता बना।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘बाला’ नामक यूजर की ओर से जारी किए गए इस वीडियो को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं और इसे 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालाकि ये वीडियो राजधानी दिल्ली के किस इलाके का है इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कैब ड्राइवर ने सुनाई खरी-खोटी

भारतीय कैब ड्राइवर ने पाकिस्तानी कपल को तीखी नोक-झोंक के बाद बीच सड़क पर ही छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की चिल्ला रही है और ये कहती पाई जा रही है कि “यह आदमी हमें रात के 12:30 बजे सड़क पर छोड़ गया है। यह मोदीजी का भारत है।” लड़की द्वारा कहे गए इस कथन से कैब ड्राइवर आग बबूला हो उठता है और उनसे कहता है कि ‘तुम लोग हलाला के बच्चे हो’, जिससे मामला और बिगड़ता नजर आया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026

Jharkhand Viral Video

जून 23, 2026