---Advertisement---

Viral Video: कैमरा जीवी! पूर्व केंन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ता को दे मारा लात, सोशल मीडिया पर जमकर हुई फजीहत; देखें वीडियो

Viral Video: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 बीजेपी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल दानवे का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी खास वजह है पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया एक कृत्य।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 12, 2024 11:09 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 बीजेपी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल दानवे का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी खास वजह है पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया एक कृत्य। दरअसल, रावसाहेब दानवे (Raosaheb Patil Danve) महाराष्ट्र में बीजेपी (BJP) के स्टार प्रचारक हैं। यही वजह है कि वो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर बीजेपी व महायुति के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

इसी क्रम में वो जालना विधानसभा (Jalna Assembly) सीट से महायुति के उम्मीदवार अर्जुन खोतकर (Arjun Khotkar) के लिए चुनावी प्रचार करने गए थे। इस दौरान उन्होंने एक कार्यकर्ता को लात मार दी। दावा किया गया कि पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ता को फोटो से दूर रखने के लिए ऐसा कृत्य किया। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्लिप को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Viral Video- पार्टी कार्यकर्ता को दे मारा लात!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर FirstBiharJharkhand के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो (Viral Video) जारी किया गया है। इस वीडियो पोस्ट के माध्यम से दावा किया गया है कि बीजेपी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे (Raosaheb Patil Danve) ने फोटो से दूर रखने के लिए एक कार्यकर्ता को लात मार दिया। पूर्व मंत्री द्वारा आम कार्यकर्ता को लात मारने का स्पष्ट विजुअल देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक रावसाहेब दानवे जालना विधानसभा सीट से महायुति के उम्मीदवार अर्जुन खोतकर से मिलने गए थे। इसी दौरान ये घटनाक्रम देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक रावसाहेब की ओर से इस प्रकरण में कोई स्पष्टीकरण या उनका पक्ष सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर जमकर हुई फजीहत!

पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा एक सामान्य कार्यकर्ता को लात मारने से जुड़ा वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यूजर्स बीजेपी नेता के इस कृत्य की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स का दावा है कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की नींव होते हैं। उनके अथक संघर्ष की बदौलत ही कोई पार्टी बेहतर कर पाती है और पार्टी को सफलता मिलती है। ऐसे में रावसाहेब द्वारा किया गया कृत्य कत्तई बर्दाश्त योग्य नहीं है।

राहसाहेब पाटिल दानवे का सियासी सफर?

रावसाहेब पाटिल दानवे महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे में 1990 और 1995 में भोकरदान विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। इसके बाद रावसाहेब के नाम लगातार पांच बार सांसद रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में जालना लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज किया था। हालांकि, 2024 में कांग्रेस उम्मीदवार कल्याण काले (Kalyan Kale) ने उन्हें 109958 वोटों से चुनाव हरा दिया और जालना से सांसद बने।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026