---Advertisement---

Viral Video: कैरी मिनाटी ने रजत दलाल को किया बुरी तरह रोस्ट, मजाक उड़ाते हुए कहा- ‘गुंडा बनना था छपरी बन गया’

Viral Video: कैरी मिनाटी ने रजत दलाल को जमकर किया रोस्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं खूब पसंद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2024 7:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कैरी मिनाटी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह आए दिन अपने वीडियो से चर्चा में बने रहते हैं और वह किसी को भी रोस्ट करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में इस बार उनके निशाने पर आए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रजत दलाल जिन्हें कैरी जमकर रोस्ट करते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो में कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है जिसे म्यूट कर दिया गया है और यही वजह है कि वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्यों है यह वीडियो चर्चा में।

वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

https://twitter.com/tyagiih5/status/1791092977097379940

वीडियो में कैरी मिनाटी यह कहते हुए नजर आते हैं कि ‘भाई साहब कुछ दिन पहले मैकडॉनल्ड गए थे’। फिर उसके बाद दिखाई देते हैं रजत दलाल जो कहते हैं कि भाई यह कह रहा है कि हम वीडियो नहीं बना सकते हम तो बनाएंगे। वहीं कैरी वीडियो में उन्हें राजू और छपरी कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह रजत दलाल के जमकर मजे ले रहे हैं और उन्हें बुरी तरह रोस्ट करते हुए नजर आए हैं।

कैरी मिनाटी ने रजत को कहा छपरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलग-अलग अकाउंट से इसे खूब शेयर किया जा रहा है। @tyagiih5 एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को लगातार व्यूज में मिल रहे हैं और कैरी अपने अंदाज से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। वह रजत दलाल को आठवीं क्लास का बता कर उन्हें रोस्ट करते हुए दिखे और कहां गुंडा बनना था छपरी बन गया।

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं कैरी मिनाटी और रजत

गौरतलब है कि रजत दलाल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और अक्सर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीते कुछ समय पहले सुर्खियों में आए थे जब यह खबर सामने आई थी कि मैक्सटर्न और एलविश यादव की लड़ाई को उन्होंने सुलझाया है। वहीं अब कैरी उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए दिखे। यह बात सच है कि कैरी मिनाटी के वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026