---Advertisement---

Viral Video: Article 370 को लेकर J&K में चढ़ा सियासी पारा! BJP, NC विधायकों की मौजूदगी में जमकर हुई हाथापाई; देखें वीडियो

Viral Video: भारत के विभिन्न हिस्सों में आज डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खबरें चर्चा में है। चौक-चौराहों से लेकर चाय की दुकानों तक में अमेरिका की राजनीति और भारत पर इसका क्या प्रभाव होगा, इसको लेकर चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 7, 2024 10:49 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत के विभिन्न हिस्सों में आज डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खबरें चर्चा में है। चौक-चौराहों से लेकर चाय की दुकानों तक में अमेरिका की राजनीति और भारत पर इसका क्या प्रभाव होगा, इसको लेकर चर्चा हो रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सत्र (J&K Assembly Session) के दौरान हाथापाई होने की खबर है।

जानरकारी के मुताबिक बारामूला से सांसद इंजीनियर रशीद (Abdul Rashid) के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद (Khurshid Ahmad) ने विधानसभा में अनुच्छेद 370 (Article 370) से जुड़ा बैनर लहराया। इसके बाद मामला हाथ से निकल गया और BJP व नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के दर्जनों विधायकों की मौजूदगी में जमकर हाथापाई हई। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों के बीच हुई हाथापाई से जुड़ा वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video- J&K विधानसभा में जमकर हुई हाथापाई

सामाचार एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जम्मू-कश्मीर विधानसभा (Jammu-Kashmir Assembly Session) के भीतर हंगामे का माहौल है। विधानसभा के सदस्य समेत अन्य स्टॉफ स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं कई ऐसे शख्स भी देखें जा सकते हैं जो एक-दूसरे को जमकर धक्का देते हुए गिराने की कोशिश में लगे हैं।

दरअसल ये पूरा वाकया तब हुआ जब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इंजीनियर रशीद के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख (Khurshid Ahmad Sheikh) ने अनुच्छेद 370 (Article 370) पर बैनर दिखाए। इसके बाद विधानसभा के भीतर हंगामे की स्थिति बनी। विपक्ष के नेता और BJP विधायक सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने इस पर आपत्ति जताई। इस दौरान धक्का-मुक्की और सदन के भीतर अफरा-तफरी देखने को मिली। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए फिलहाल विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित किया गया है।

विधानसभा से बाहर निकाले गए प्रदर्शनकारी MLAs

जम्मू-कश्मीर विधानसभा (Jammu Kashmir Assembly) में अनुच्छेद 370 (Article 370) को लेकर उपजे हंगामे के बाद स्थिति बिगड़ती नजर आई। इसके बाद मार्शलों को बुलाना पड़ा। मार्शलों ने विधानसभा में हंगामा कर रहे विधायकों (MLAs) को सदन से बाहर किया है। इस पूरे प्रकरण के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) अपनी कुर्सी पर बैठे नजर आए। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उनको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026