---Advertisement---

Viral Video: Chocolate Day का हुआ सत्यानाश, डेरी मिल्क चॉकलेट में निकला रेंगता कीड़ा, देखें वीडियो

Viral Video: 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक Valentine Day वीक चल रहा है। ऐसे में लोग अपने पार्टनर को खुश करने के लिए गिफ्ट दे रहे हैं। इस बीच एक शख्स को चॉकलेट खरीदना भारी पड़ गया है। दरअसल 9 फरवरी को जब सभी Chocolate Day मना रहे थे। इस दौरान इस शख्स ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 11, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक Valentine Day वीक चल रहा है। ऐसे में लोग अपने पार्टनर को खुश करने के लिए गिफ्ट दे रहे हैं। इस बीच एक शख्स को चॉकलेट खरीदना भारी पड़ गया है। दरअसल 9 फरवरी को जब सभी Chocolate Day मना रहे थे। इस दौरान इस शख्स ने भी चॉकलेट खरीदी। लेकिन जैसे ही उसने पैकेट खोला उसमें एक जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ मिला। जिसका वीडियो उसने बना लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाल दिया।

चॉकलेट में निकला कीड़ा Viral Video चौंका देगा

ये मामला तेलंगाना का है। ये घटना रॉबिन ज़ैचियस नाम के एक शख्स के साथ घटि है।ये चॉकलेट हैदराबाद में स्थिति अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के रत्नदीप रिटेल से खरीदी गई है। जिसके बाद लड़के ने एक्स पर इसकी शिकायत डेयरी मिल्क इंडिया, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और अन्य को टैग करते हुए की है।

जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि,कैडबरी डेयरी मिल्क ‘रोस्ट बादाम’ के बीच कीड़ रेंग रहा है। इसकी कीमत भी व्यक्ति ने दिखाई है। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा, “आज रत्नदीप मेट्रो अमीरपेट से खरीदी गई कैडबरी चॉकलेट में एक कीड़ा रेंगता हुआ मिला.. क्या इन समाप्ति-निकट उत्पादों के लिए कोई गुणवत्ता जांच है? सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों के लिए कौन जिम्मेदार है?”

वीडियो वायरल होने पर मिल रहीं प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट के बाद इस बीच, जीएचएमसी के आधिकारिक हैंडल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते एक्स पर लिखा गया,”संबंधित खाद्य सुरक्षा टीम @AFCGHMC को इस मुद्दे पर सतर्क कर दिया गया है और इसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा।” यूजर्स की तरफ से भी इस घटना पर काफी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Delhi Viral Video

जुलाई 16, 2026

Dharwad Doctor Murder

जुलाई 16, 2026