---Advertisement---

Viral Video: डॉक्टर के सिर पर चढ़ा प्री-वेडिंग फोटो शूट का भूत, ऑपरेशन थियेटर में कर डाला कांड, अब गिरी गाज

Viral Video: सोशल मीडिया ने रातों-रात लोगों को ‘फर्श से अर्श और अर्श से फर्श’ पर पहुंचाया है। इसके फायदे और नुकसान आए दिन हमारे सामने आते रहते हैं। लेकिन उसके बाद भी लोग हैं कि मानते नहीं है। एक ऐसा ही Viral Video इस पर छाया हुआ है। जिसने डॉक्टर के लिए मुसीबत खड़ी ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 10, 2024 6:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया ने रातों-रात लोगों को ‘फर्श से अर्श और अर्श से फर्श’ पर पहुंचाया है। इसके फायदे और नुकसान आए दिन हमारे सामने आते रहते हैं। लेकिन उसके बाद भी लोग हैं कि मानते नहीं है। एक ऐसा ही Viral Video इस पर छाया हुआ है। जिसने डॉक्टर के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टर ने कराया फोटोशूट

आपको बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, एक डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटो शूट करा रहा है। हैरानी की बात ये है कि, वहां पर मरीज भी है। ये वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है। ये वीडियो जैसे ही वायरल हुई वैसे ही डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसे में डॉक्टर को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग फोटोशूट करान काफी महंगा पड़ गया है।

डॉक्टर के ऊपर ये बड़ी कार्रवाई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने की है। ये मामला भरमसागर सरकारी अस्पताल का बताया जा रहा है। आरोपी डॉक्टर का नाम अभिषेक है।ये मामला तब खुला जब डॉक्टर की प्री-वेडिंग शूट के फोटो और वीडियो वायरल हुए। इन फोटो में देखा जा सकता है कि, अभिषेक एक मरीज की सर्जरी कर रहे हैं और उनके साथ उनकी मंगेतर नजर आ रही हैं। अभिषेक ने एक महीने पहले ही अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारी का पद संभाला था।

डॉक्टर को किया बर्खास्त

इस वीडियो को Versha Singh नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है। जिसमें जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, कैसे कैसे नमूने भरे पड़े हैं सच में….!कर्नाटक में ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने कराई अपनी प्री-वेडिंग शूट, मंगेतर के साथ की फेक सर्जरीअब सरकार ने डॉक्टर को किया बर्खास्त।’ जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया और लोगों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026