Viral Video: उत्तराखंड के जंगलों में आग लगाने की साजिश का पर्दाफाश! शख्स ने दी चेतावनी- ‘बिहारियों को चैलेंज नहीं…’

Viral Video: उत्तराखंड में जंगल में आग लगाने के मामले में जहां बीते दिन पांच मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, वही अब इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: बीते कुछ दिन पहले बिहार से आए प्रवासी मजदूरों ने उत्तराखंड के जंगल में आग लगा दिया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जंगल में आग लगाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा में दर्ज किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल जल उठा है और शख्स कहता है कि आग से खेलना हमारा काम है और हम आगे भी आग से खेलते रहेंगे। हम यहां पहाड़ को भी जलाकर भस्म कर देंगे और नीचे गिरे पत्तों को भी राख कर देंगे।

खुद को शख्स ने बताया जॉबलेस

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1786285977847410813

इस वीडियो में एक शख्स कैमरे पर यह कहते हुए नजर आ रहा है। हेलो गाइज देखिए फाइनली हमने जंगल में आग लगा दिया और हमारा काम यही है कि आग लगाना और आग से खेलना तो हम लोग जॉबलेस हैं और आग से खेलते हैं। पहाड़ को जलाकर एकदम भस्म करना है।

आग से खेलने वालों से पंगा नहीं लेते

वीडियो में आप एक देख सकते हैं कि उसका एक साथी भी नजर आ रहा है जिसके बारे में वह कहता है कि यह हमारे सुखलाल अंकल हैं जो हमेशा आग लगाते रहते हैं। आग से खेलते हैं और आग से खेलने वालों से कभी पंगा नहीं लेते और बिहारी को कभी चैलेंज नहीं किया जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग आरोपियों को जमकर फटकार लगा रहे हैं।

शख्स ने दी गंभीर चेतावनी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल धूधू करके जल रहा है और सामने खड़े शख्स वीडियो भी बना रहा है और एंजॉय कर रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। Ghar ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 776000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं कैप्शन में लिखा गया, “बिहार से आए प्रवासियों ने उत्तराखंड में जंगल जलाया और कहा हम पूरा जंगल जला देंगे बिहारी को चुनौती मत दो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version