---Advertisement---

Viral Video: गर्लफ्रेंड संग स्पाइडरमैन बनकर सड़कों पर हुड़दंग काटना लड़के को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

Viral Video: गर्लफ्रेंड संग स्पाइडरमैन बनकर सड़कों पर स्टंट करते लड़के का पुलिस ने काटा चालान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 26, 2024 5:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। यही वजह है कि, कभी-कभी उन्हें ये मस्ती इतनी भारी पड़ जाती है कि, उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं। ये Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल दिल्ली के एक शख्स और उसकी गर्लफ्रेंड पर वायरल होने का एक ऐसा भूत सवार हुआ कि, वो दिल्ली की सड़कों पर स्पाइडरमैन की ड्रेस पहनकर और स्पाइडर वूमेन की ड्रेस पहनकर स्टंट करने निकल पड़े। इस दौरान दोनों ने सड़कों पर स्टंट किए। लेकिन उनका ये करना भारी पड़ गया क्योंकि ये वीडियो दिल्ली पुलिस की नजरों में आ गया और पुलिस ने चालान काट दिया।

बाइक पर स्टंटबाजी करते लड़की-लड़के का Viral Video

इस घटना की जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने वीडियो पोस्ट करते हुए दी है। ANI ने जानकारी देते हुए बताया कि, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद नजफगढ़ से मोटर वाहन अधिनियम के तहत एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक व्यक्ति बिना हेलमेट, नंबर प्लेट, मिरर या लाइसेंस के बाइक चला रहा था और स्पाइडरमैन की पोशाक में स्टंट कर रहा था।”

पुलिस ने ठोका चालान

ये घटना दिल्ली के द्वारका इलाके की है। बताया जा रहा है वीडियों में दिख रहे लड़की और लड़का एक यूटयूब चैनल चलाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने बाइक का 21500 रुपए का चालान काट दिया है। अब ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई है। जिस पर यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026