---Advertisement---

Viral Video: खतरनाक! बीच सड़क नाबालिग लड़के की स्टंटबाजी, वायरल वीडियो में पुलिस को दे डाली खुली चुनौती; यहां देखें

Viral Video: नाबालिग का अर्थ है जो विधि द्वारा निर्धारित वयस्कता की उम्र से कम हो या सरल शब्दों में समझें तो अवयस्क हो। नाबालिगों के लिए देश में कई तरह के अलग कानूनी प्रावधान हैं और उनके लिए गाड़ी चलाने से लेकर अन्य कई पहलुओं पर विभिन्न तरह के नियम लागू होते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 13, 2024 1:16 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2024 5:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नाबालिग का अर्थ है जो विधि द्वारा निर्धारित वयस्कता की उम्र से कम हो या सरल शब्दों में समझें तो अवयस्क हो। नाबालिगों के लिए देश में कई तरह के अलग कानूनी प्रावधान हैं और उनके लिए गाड़ी चलाने से लेकर अन्य कई पहलुओं पर विभिन्न तरह के नियम लागू होते हैं। परिवहन नियम की बात करें तो इसमें नाबालिग लड़कों या लड़कियों को गाड़ी चलाने की मनाही है। हालाकि इसके बावजूद कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जिसमें नाबालिग लड़के कार से स्टंटबाजी करते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक नाबालिग लड़के को बीच सड़क खतरनाक स्टंट करते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नाबालिग लड़के की उम्र लगभग 11 वर्ष, जो गाडियों से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में लड़का पुलिस को भी चुनौती देता नजर आ रहा है और उसका कहना है कि “कोई ऐसी जेल नही बनी जो ठाकुरों को रोक जाए।” सोशल मीडिया पर इस पूरे प्रकरण के वायरल होने के बाद इसको लेकर खूब खबरें बन रही हैं। (Viral Video)

नाबालिग लड़के की स्टंटबाजी!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ‘निशांत शर्मा भारद्वाज’ नामक एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें नाबालिग लड़के द्वारा स्टंटबाजी की करतब दिखाने का दावा किया गया है। ‘निशांत शर्मा भारद्वाज’ द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़का बीच सड़क पर ‘हुंडई वेन्यू’ कार के साथ स्टंटबाजी कर रहा है।

वायरल वीडियो में लड़का पुलिस को भी चुनौती दे रहा है और उसका कहना है कि “ऐसी जेल नही बनी जो ठाकुरों को रोक सके।” दावा किया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जेवर शहर का है। ध्यान देने योग्य बात ये है कि हम इस वायरल वीडियो के तथ्यों की कोई पुष्टि नहीं करते हैं और इसे कंटेंट क्रिएटर द्वारा पेश किए तथ्यों के आधार पर लिखा गया है।

स्टंटबाजी बेहद खतरनाक!

कार हो या बाइक या परिवहन के अन्य कोई भी माध्यम। इनका इस्तेमाल अपने सफर को आसान बनाने और काम को शीघ्र करने के लिए होना चाहिए। यदि कोई बीच सड़क पर कार, बाइक, ट्रैक्टर या अन्य गाड़ियों से स्टंटबाजी कर रहा है तो वो अपने निजी जीवन के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन को भी संकट में डाल रहा है। ऐसे में लोगों को गाड़ी चलाते समय बेहद सावधान रहना चाहिए और अभिवावकों को भी अपने नाबालिग बच्चों को गाड़ी सौंपने से पहले इन पहलुओं पर विचार करना चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026