---Advertisement---

Viral Video: खूंखार शिकार! नदी के शैतान ने विल्डबीस्ट पर मारा ऐसा झपट्टा कि ताकते रह गए सब, अंत देख मुंह को आ जाएगा कलेजा

Viral Video: मगरमच्छ ने विल्डबीस्ट को कुछ इस तरह से शिकार बनाया कि वहां मौजूद बाकी जानवर भी शॉक्ड रह गए और उन्हें कुछ सूझ नहीं सका। वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि कैसे मगरमच्छ ने अपने शिकार को अंजाम दिया लेकिन खुद भी मुसीबत में फंसा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2025 4:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जंगल में प्रकृति के अपने नियम कानून होते है और यहां लापरवाही का मतलब जान से हाथ धोना होता है। जंगल में शाकाहारी जानवर अक्सर झुंड में रहते है जैसे जेबरा, जंगली घोड़े, हिरन, विल्डबीस्ट, बायसन आदि। ये शाकाहारी जीव बड़े बड़े घास के मैदानों की तलाश में कई मीलों का सफर तय करते है जिससे झुंड को भरपेट खाना मिल सके। हाल ही में एक Video सोशल मीडिया पर खूब Viral हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ ने नदी पार कर रहे है जानवरों में से विल्डबीस्ट के बच्चे को दबोच लिया और अपने ताकतवर जबड़े में जकड़ कर ले जाने लगे।

वायरल वीडियो में विल्डबीस्ट को यूं शिकार बनते देख कांप जाएंगे आप

इस Viral Video में एक बात देखने को मिली है कि जंगल में शिकार मिलना जितना मुश्किल है उतना ही शिकार को अपने लिए बचा कर रखना। जैसे ही मगरमच्छ अपने शिकार को दबोच कर ले जा रहा होता है उसके ही परिवार के अन्य साथी मगरमच्छ उसपर झपट पड़ते है और शिकार छीनने की कोशिश करते है। छोटे विल्डबीस्ट को यूं शिकार बनते देख उसके परिवार की बेबसी साफ देखी जा सकती है पर जंगल में अक्सर ताकत भारी पड़ती है। हां अब ये देखना दिलचस्प होता कि मगरमच्छ अपना शिकार बचा पाता की नहीं पर वीडियो में आगे को भाग नहीं दिखाया गया है। मासूम की मौत पर कई यूजर्स ने दुख जताया है पर शिकार तो शिकार ही है।

Viral Video से परे शिकार की ताक चौकन्ना रहता है पानी में मगरमच्छ

वायरल वीडियो से हटके अगर बात करें जानवर की तो ये एक मैदान से दूसरे मैदान की तरफ कूच करते है तो उनके सामने यहां सबसे बड़ा खतरा होते है शिकारी जानवर जो इस मौके की तलाश में रहते है। दरअसल खाने की तलाश मेंं जानवरों का झुंड तेजी से एक जगह से दूसरी जगह जाता है और रास्ते में नदी, नाले और बीहड़ आदि पार करना होता है। बीहड़ में इन जानवरों के लिए शेर, तेंदुए चीते और अन्य शिकारी घात लगाए रहते है जबकि पानी आदि के नजदीक मगरमच्छ सबसे बड़ा खतरा होते है। जब ये जानवर नदी नाले और दलदल आदि को पार कर रहे होते है तो मगरमच्छ ताक में रहते है और जो भी जानवर इनके रेंज में आया ये उसे तुरंत दबोच लेते है। @TheeDarkCircle x से शेयर किये गए Viral Video को 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026