---Advertisement---

Viral Video: क्या IPLसे बाहर होते ही दुआ मांगने दरगाह पहुंचे Mohammed Shami? वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी Mohammed Sham इंडियन प्रीमियर लीग IPL में नहीं खेलेंगे। उनके बाहर होते ही गुजरात टाइटन्स टीम को बड़ा झटका लगा है। जैसे ही ये खबर सामने आयी वैसे ही फैंस का दिल टूट गया।IPL से बाहर होने का कारण शमी के पैर में लगी चोट ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 23, 2024 12:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी Mohammed Sham इंडियन प्रीमियर लीग IPL में नहीं खेलेंगे। उनके बाहर होते ही गुजरात टाइटन्स टीम को बड़ा झटका लगा है। जैसे ही ये खबर सामने आयी वैसे ही फैंस का दिल टूट गया।IPL से बाहर होने का कारण शमी के पैर में लगी चोट बताया जा रहा है। वो घुटने की सर्जरी करा सकते हैं।

Mohammed Shami नहीं खेलेंगे IPL

वर्ल्ड कप 2023 के बाद शमी ने कोई भी मैच नहीं खेला है अब वह IPL से भी बाहर हो गए हैं। इसके पीछे का कारण उनके पैर का दर्द बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो उनके बाएं टखने में काफी दर्द है। जिसकी सर्जरी कराने के लिए वह ब्रिटेन जा सकते हैं। आईपीएल से बाहर होने के बाद शायद अब वह T20 World Cup 2024 भी नहीं खेल पाएंगे।

मोहम्मद शमी कलियर शरीफ पहुंचे Viral Video

अभी शमी को लेकर फैंस दुखी थे कि, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को  शमी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कलियर शरीफ दरगाह के जीवंत रंग, मंत्रोच्चार करते श्रद्धालु, शांत वातावरण ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। वास्तव में परिवर्तनकारी यात्रा..’

मोहम्मद शमी जब कलियर शरीफ की दरगाह पहुंचे तो उन्हें देखकर काफी सारे फैन आ गए और उनमें फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। शमी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें फैंस के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। इस दौरान शमी काफी खुश भी दिख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026