---Advertisement---

Viral Video: मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला पर झपटे दर्जनों स्ट्रीट डॉग, अंत में जो हुआ उसे देख खौफ में आए यूजर्स

Viral Video: एक महिला को दर्जनों कुत्तों ने घेर कर कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2024 8:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और कहना गलत नहीं होगा कि आवारा कुत्तों से बचने में ही भलाई है। कुछ लोग ऐसे हैं जो आवारा कुत्तों को बढ़ावा देते हैं लेकिन इसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ता है। इस वीडियो को देखने के बाद एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। फिलहाल यह वीडियो खूब सुर्खियों में है। वीडियो में एक साथ कुत्तों के झुंड ने बेसहारा औरत पर आक्रमण किया। आईए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

बार-बार कुत्ते करते हैं महिला पर अटैक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सरेआम बीच सड़क एक औरत पर कुत्तों का झुंड टूटते हुए नजर आया। औरत बेसहारा नजर आती है और वह घबरा जाती है। वह कुत्तों को भगाने की कोशिश करती है और ऐसा करने में वह कामयाब हो जाती है। वीडियो में आप देखेंगे कि वह उन कुत्तों से पीछा तो छुड़ाती है लेकिन कुत्ते बार-बार उस महिला के पीछे आ जाते हैं और अंत में आप यह देखेंगे कि कुत्तों से खौफ खाकर वह महिला गिर जाती है जिसके बाद एक शख्स दिखाई देता है। कुत्तों का आतंक वाकई दिल दहला देने वाला है।

अंत में महिला ने बचाई जान

वही रिपोर्ट्स की माने तो यह हैदराबाद की घटना है जहां महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी लेकिन आवारा कुत्ते ने पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला को मामूली चोट भी आई है। Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 67 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के अंत में यह दिखाई देता है कि एक महिला की मदद करने के लिए शख्स आता है और वह उसके साथ दिखाई देता है लेकिन कुत्तों की भीड वहीं नजर आती है।

वीडियो देख बिफरे लोग

इस वीडियो को देखने के बाद आतंकी कुत्तों को लेकर लोग बिफर गए हैं और डॉग लवर्स को लताड़ लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन कुत्तों को बढ़ावा देना बंद किया जाए और कुत्ते से दूर रहो। एक यूजर ने कहा ये आवारा कुत्ते काफी खतरनाक हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026