---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर सरपट भागती नजर आई बिना ड्राइवर की महिंद्रा बोलेरो एसयूवी, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Viral Video: भारत एक ऐसा देश है जो अपने इनोवेटिव तरीकों या जुगाड़ के लिए जाना जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है महिंद्रा बोलेरो एसयूवी बिना ड्राइवर के आसानी से सड़क पर चल रही है। भोपाल स्थित स्टार्ट-अप स्वायत ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2024 2:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत एक ऐसा देश है जो अपने इनोवेटिव तरीकों या जुगाड़ के लिए जाना जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है महिंद्रा बोलेरो एसयूवी बिना ड्राइवर के आसानी से सड़क पर चल रही है। भोपाल स्थित स्टार्ट-अप स्वायत रोबोट्स ने हाल ही में अपनी स्वदेशी सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक का प्रदर्शन किया है। बता दें कि कंपनी के सीईओ ने इसका प्रदर्शन किया।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडिया शेयर कर लिखा कि “पूरे भारत में तकनीकी नवाचार के बढ़ने के प्रमाण। एक इंजीनियर जो अभी तक कोई अन्य डिलीवरी ऐप नहीं बना रहा है। @sanjeevs_iitr स्तर 5 की स्वायत्तता को लक्षित करने के लिए जटिल गणित का उपयोग कर रहा है। मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। और निश्चित रूप से उनकी कार की पसंद पर बहस नहीं होगी”!

Viral Video: इस वीडियो में क्या है खास?

बता दें कि इस वीडियो को शर्मा सोकेस की तरफ से शेयर किया गया है। एक महिंद्रा बोलेरो एसयूवी को LIDAR सेंसर के साथ-साथ आसपास के वातावरण को कैप्चर करने वाले कैमरों की एक श्रृंखला के साथ दिखाया गया है। अपने परीक्षण ड्राइविंग के दौरान, कार को अन्य वाहनों का सामना करना पड़ा जो किसी भी यातायात नियम का पालन नहीं करते थे और आड़े-तिरछे ढंग से चल रहे थे।

हालांकि सबसे दिलचस्प बात यह थी कि महिंद्रा बोलेरो एसयूवी बिना ड्राइवर के चल रही थी। जो इस वीडियो को और आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही कंपनी ने हाई-स्पीड यू-टर्न और लेन परिवर्तन करने के लिए अपने जटिल एल्गोरिदम और सिस्टम का भी परीक्षण किया है। वहीं इस वीडियों को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है और जमकर तारीफ की है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026