---Advertisement---

Viral Video: आखिर कैसे? बीच सड़क पर डंपर ने बाइक सवार को कुछ यूं रौंदा, वीडियो देख यूजर्स बोले ‘धरती फाड़ के निकला..’

Viral Video: मार्ग दुर्घटना, ये शब्द कहने और सुनने में कितना सरल लगता है देखने में उतना ही विभत्स है। हम अपने आस-पास के परिवेश में कहीं न कहीं से मार्ग दुर्घटना से जुड़ी खबर सुन ही लेते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 18, 2024 1:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मार्ग दुर्घटना, ये शब्द कहने और सुनने में कितना सरल लगता है देखने में उतना ही विभत्स है। हम अपने आस-पास के परिवेश में कहीं न कहीं से मार्ग दुर्घटना से जुड़ी खबर सुन ही लेते हैं। इनमें कुच खबरें ऐसी होती हैं तो जिन्हें सुनकर दिल दहल उठता हैं तो वहीं कई घटनाओं को देख कर हम चौंक जाते हैं और ज़हन में सवाल आता है कि आखिर ये कैसे हो गया?

सोशल मीडिया पर मार्ग दुर्घटना से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख अपनी आंखों पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डंपर चालक अचानक से बाइक सवार को रौंदता आगे बढ़ जाता है। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि आखिर बाइक सवार डंपर के नीचे आया कैसे? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख यूजर्स लिख रहे हैं कि ‘धरती फाड़ के निकला लगता है।’ (Viral Video)

डंपर ने बाइक सवार को रौंदा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘घर के कलेश’ नामक यूजर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में डंपर चालक अपने वाहन को मोड़ते वक्त एक बाइक सवार को बीच सड़क पर ही रौंदता नजर आ रहा है। बीच सड़क हुए इस हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होती देखी जा सकती है। राहत की बात ये है कि इस भीषण मार्ग दुर्घटना की चपेट में आने के बावजूद बाइक सवार की जान बचती नजर आ रही है। बता दें कि ये वायरल वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित अंबरनाथ शहर का है जिसमें डंपर चालक द्वारा बाइक सवार को रौंदते देखा जा सकता है।

यूजर्स की प्रतिक्रिया

अंबरनाथ शहर में हुए मार्ग दुर्घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के साथ ही यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। शिवम नामक एक्स हैंडल यूजर लिखते हैं कि “ये पहले से ही फंस गया था शायद पीछे से ही, जहां ये ट्रक टर्न हुआ और वहां वो निकला, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होगा।” दिवेश चौधरी नामक एक्स हैंडल यूजर मज़ाकिया लहज़े में लिखते हैं कि “ये कहां से प्रकट हो गए?” जेलीफिश नामक एक्स हैंडल यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा है कि “धरती फाड़ के निकला लगता है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026