---Advertisement---

Viral Video: पढ़ें-लिखे जाहिल! Noida की सोसाइटी में लड़कियों ने बूढ़े आदमी को पीटा, वीडियो देख लोगों का खौला खून

Viral Video: नोएडा की एक बड़ी सोसाइट खबरों में आ गई है। दरअसल, यहां पर दो लड़कियां बूढ़े दंपति से लड़ती हुई दिख रही है। इतनी ही नहीं ये पिटाई भी कर देती हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 25, 2024 1:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली से सटे नोएडा की बड़ी-बड़ी सोसाइटियां अकसर खबरों में रहती हैं। यहां कभी कुत्ता घूमाने को लेकर विवाद होता है तो कभी गार्ड के साथ मारपीट जैसी खबरों के वीडियो सामने आते हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को काफी बुरा भी लगता है। नोएडा की सोसाइटी से जुड़ा एक वीडियो फिर से खबरों में आ गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस सोसाइटी में रह रहे पढ़े-लिखे अमीरों के संस्कारों पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, यहां पर दो लड़कियों ने बूढ़े दंपति को पीट दिया। इस घटना का Viral Video अब चर्चा में आ गया है।

नोएडा की सोसाइट में हुई मारपीट

इस Viral Video को भारत समाचार Bharat Samachar नाम के एक्स अकाउंट पर 25 अक्टूबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “नोएडा – सोसाइटी में कुत्ता घुमाने को लेकर हुआ विवाद ..बुजुर्ग दंपति और दो लड़कियों के बीच कहासुनी.. लड़कियों ने बुजुर्ग दंपति पर हाथ उठाया,पिटाई की ..दंपति को मारते देख सोसाइटी के लोग इकठ्ठा हुए.. विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सेक्टर -78 की हाइड पार्क सोसाइटी का मामला है।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो लड़कियां बुरी तरह से चिल्ला रही हैं। इतना ही नहीं ये वहां पर मौजूद बुजुर्गे लोगों पर हाथ उठाते हुए भी दिख रही हैं। इस दौरान सोसाइटी के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।

Viral Video देख यूजर्स उठा रहे सवाल

इस Viral Video को जैसे ही यूजर्स ने देखा वैसे ही उनकी तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर लिखता है कि, “बड़े लोगों की बड़ी सोसाइटी के पढ़े लोग”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “आजकल के बच्चों के संस्कार कितने गलते होते जा रहे हैं।” इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, नोएडा में तो कुत्तों के लिए और पार्किंग के लिए आए दिन लड़ाई होती रहती है यहां बदतमीज लोग अब रहने लग गए हैं यहां रहने लायक आम आदमी के लिए नहीं है इन्होंने माहौल खराब कर रखा है कुत्ता बिल्ली यह सब पेट रहते हैं और कुछ काम है नहीं इन्हें”।

इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026