---Advertisement---

Viral Video: गाय माता की ताकत के आगे चीता भी हुआ चित, देखें कैसे गौशाला में खूंखार जानवर की भीगी बिल्ली जैसी की हालत!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गाय और चीते का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गाय गौशाला में घुसे चीते को मार रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 13, 2024 3:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: क्या कभी आपने किसी गाय (Cow) को चीते (Cheetah) से टकराते हुए देखा है। ये बात आपको चकित कर सकती है लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक गाय की गौशाला में कहीं से चीता आ जाता है। इस दौरान गाय खूंटे से बंधी हुई है। लेकिन गाय इस खूंखार जानवर के सामने हार नहीं मानता है और अपनी सींगो से ही इस चीते पर हमला करने लग जाती है।इस दौरान गाय की हिम्मत और ताकत के आगे चीता भी चित हो जाता है।

गाय ने चीते को मार-मारकर किया चित

इस हैरतअंगेज वीडियो को जो भी देख रहा है वह सोच में पड़ गया है। दरअसल, चीता एक खूंखार जानवर होता है।

Watch Video

ये अपनी तेज स्पीड और हमले के लिए जाना जाता है लेकिन, गौ माता की हिम्मत के आगे ये हारता हुआ लग रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। वीडियो में काफी शोर को सुना जा सकता है। वहीं, गाय खूंटे से बंधे होने के बाद भी अपने सींगों से बार-बार चीते को मार रही है। गाय ने इस चीते को बुरी तरह से घायल कर दिया है। चीता भी इस गाय से डर रहा है। गाय ने चीते को मार-मारकर भिगी बिल्ली जैसा बना दिया है। हैरानी की बात ये ही कि, जब ये सबकुछ चल रहा होता है तो कोई भी गाय को रस्सी से खोलने की हिम्मत नहीं कर पाता है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे गाय की तारीफ

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को golu.patel7 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अभी तक 56 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘इसलिए ही ये मां कहलाती है जय गौ मां’। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘अगर गौ माता बंधी नहीं होती तो चीर डालती।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026