DNP India Hindi

Viral Video: मौत को दावत! चट्टान से पंगा ले रहे लड़के का खौफनाक अंजाम, वीडियो देख मुंह को आ रहा कलेजा

Viral Video

Viral Video

Viral Video: कभी-कभी जरा सी गलती और लापरवाही पूरी जान पर बन आती है। लेकिन तमाम तरह की वायरल होती खबरों से लोग फिर भी सीख नहीं लेते हैं। आज का Viral Video भी इसी लापरवाही से भरा हुआ है। दरअसल, एक लड़का चट्टान के पास खड़ा है और इस पर कुछ मार रहा है लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने वालों को खौफ आ गया है।

चट्टान से पंगा लेना लड़के को पड़ा भारी

https://twitter.com/deadguyhub/status/1835460533572526570

इस डरा देने वाले Viral Video को एक्स पर डाला गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का चट्टाननुमा बड़े से पत्थर पर कुछ मार रहा है। ये लगातार इस चट्टान को धक्का देने की कोशिश कर रहा है। लेकिन तभी इसका बैलेंस बिगड़ जाता है और ये बड़ा सा पत्थर की तरफ गिर जाता है। पत्थर को अपनी तरफ आता देख ये लड़का बचने की कोशिश करता है लेकिन इसकी चपेट में आ जाता है। ये हादसा इतना ज्यादा दर्दनाक है कि, देखने वालों के मुंह को कलेजा आ गया है।

Viral Video डरा रहा

इस वीडियो को Dead Guy Hub नाम के एक्स अकाउंट से 16 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर इसे कर्मा बता रहा है तो वहीं, कुछ यूजर्स हैरानी से भरी हुई इमेजी से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस तरह ये वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version