---Advertisement---

Viral Video: प्रयागराज के स्कूल में हुआ फुल ड्रामा, नए प्रिंसिपल को सीट पर बैठाने के लिए पुरानी प्रिंसिपल को किया बुरी तरह बेइज्जत

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुरानी प्रिंसिपल को उसकी कुर्सी से हटाने के लिए सरेआम दिखाई गई दबंगई, वीडियो देख यूजर्स भी हुए गुस्सा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 8:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्रयागराज के एक मिशनरी स्कूल से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लेडी प्रिंसिपल को कुछ इस तरफ बेइज्जत किया गया जिसे देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां, जहां प्रिंसिपल को पूरे स्कूल की जिम्मेदारी दी जाती है वही यहां प्रिंसिपल के साथ इस तरह का सलूक देख आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो देखने के बाद आपको पता चलेगा कि आखिर क्यों स्कूल की जिम्मेदारी संभालने वाली एक प्रिंसिपल के साथ ऐसा किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

कहां का है ये माजरा

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि प्रिंसिपल को काफी बलपूर्वक उसकी सीट से हटाया जाता है ताकि वहां नई प्रिंसिपल बैठ सके। वीडियो में आप देखेंगे कि प्रिंसिपल को हटाने के लिए वहां वकील भी मौजूद है जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा है।जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यह बिशॉप जॉनसन गर्ल्स स्कूल का बताया जा रहा है जिसमें न्यू प्रिंसिपल को कुर्सी पर बिठाने के लिए पुरानी प्रिंसिपल के साथ कुछ ऐसा किया जाता है जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

पुरानी प्रिंसिपल के साथ हुई बदसलूकी

कहा जा रहा है कि प्रिंसिपल के चेंबर को जबरदस्ती तोड़ा जाता है और फिर उसमें स्कूल के अध्यक्ष सहित और लोग वहां बलपूर्वक घुस जाते हैं। पहले प्रिंसिपल के हाथ से फोन छीना जाता है और उसके बाद उसकी कुर्सी जबरदस्ती उठाकर बाहर ले जाया जाता है। हद तो तब हो जाती है जब सब मिलकर पुरानी प्रिंसिपल के साथ ऐसा करते हैं और कोई भी इसके लिए आगे खड़ा नहीं होता है। वीडियो के अंत में नई प्रिंसिपल जाकर कुर्सी पर बैठी है।

लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 69000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग स्कूल में हो रही इस हरकत को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया इस वीडियो पर देते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कहा इसलिए स्कूल बदनाम है तो दूसरे ने कहा इससे स्टूडेंट्स पर क्या असर पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026