---Advertisement---

Viral Video: रील का शौक या मौत को दावत? चंबा में ऊंची पहाड़ी से कुछ यूं गिरी युवती; वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: आधुनिकता के इस दौर में लोगों पर सोशल मीडिया का गजब क्रेज चढ़ रहा है। देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चंद फॉलोवर्स और लोकप्रियता हासिल करने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2024 12:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आधुनिकता के इस दौर में लोगों पर सोशल मीडिया का गजब क्रेज चढ़ रहा है। देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चंद फॉलोवर्स और लोकप्रियता हासिल करने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे। यूजर्स पर सोशल मीडिया कुछ इस कदर हावी हो चला है कि वे कभी-कभी अपने जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटते।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आए दिन ऐसे तमाम वीडियो सामने आते रहते हैं जिसमें लोगों को रील शूटिंग या सेल्फी समेत अन्य कई करतबों के माध्यम से अपनी जान जोखिम में डालते देखा जा सकता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल है जिसमें एक युवती को रील बनाने के दौरान ऊंची पहाड़ी से गहरी खाई में गिरते देखा जा सकता है। ऐसे में ये सवाल उठना लाज़मी है कि यूजर्स को रील बनाने का शौक है या मौत को दावत देने का शौक? (Viral Video)

ऊंची पहाड़ी से गहरी खाई में गिरी युवती

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘अजीत सिंह राठी’ नामक यूजर द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो पोस्ट में एक युवती को पहाड़ों की ऊंचाई पर खड़ा होकर नाचते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा घाटी का है जहां एक युवती पहाड़ की ऊंचाई पर चढ़कर रील शूट कर रही थी कि इसी दौरान उसका पैर फिसला और वो गहरी खाई में जा गिरी। युवती द्वारा की जा रही नृत्य, उसके पैर का फिसलना और खाई में जा गिरने का पूरा प्रकरण कैमरे में कैद हो गया जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

जान जोखिम में डालने से बचें

सोशल मीडिया पर तनिक लोकप्रियता और फॉलोवर्स हासिल करने के लिए यूजर्स इन दिनों अपनी जान जोखिम में डालकर कंटेंट बनाते हैं। हालाकि ये पूर्णत: गलत है और शासन-प्रशासन द्वारा तय किए गए मानक व नियम भी इसकी परमिशन नहीं देते हैं।

सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर समय-समय पर आवश्यक एडवाइजरी जारी कर लोगों को जान जोखिम में न डालने की चेतावनी दी जाती है। हालाकि इसके बावजूद वे गलत कदम उठाते हैं और सस्ती लोकप्रियता के लिए अपनी जान गंवा बैठते हैं। ऐसे में आपसे अपील है कि वर्षा के मौसम में या अन्य दिनों में भी ऊंची पहाड़ी से करतब दिखाने से बचें और अपने बहुमूल्य जीवन की रक्षा स्वयं करें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026