---Advertisement---

Viral Video: SRK की Jawan को लेकर इस ‘गर्ल गैंग’ पर दिखा अलग खुमार! ‘रेडी चीफ’ कहकर बुक कर डाला पूरा थिएटर

Viral Video: शाहरुख खान को लेकर लोगों की दीवानगी कहने में कोई दो राय नहीं है। फैंस उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड होते हैं और ऐसे भी 'जवान' को लेकर तो क्रेज भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गर्ल गैंग शाहरुख की फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही है और ऐसे में उन्होंने पूरा शो बुक कर लिया है। यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2023 12:57 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शाहरुख खान की फिल्म को लेकर लोगों के बीच क्या दीवानगी है यह जग जाहिर है। ‘पठान’ फिल्म से जादू चलाने वाले शाहरुख बहुत जल्द ‘जवान‘ में तहलका मचाने के लिए तैयार है। एक्शन पैक इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच लड़कियों का एक गर्ल गैंग काफी चर्चा में है और वजह जानकर शायद आप हैरान रह जाएंगे। जिस तरह ‘जवान’ फिल्म में शाहरुख खान के लिए गर्ल गैंग की दीवानगी लोगों के बीच चर्चा में है। इस तरह यह गर्ल गैंग सोशल मीडिया पर शाहरुख की वजह से चर्चा में आ गई है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है।

शाहरुख की फिल्म के लिए बुक करा लिया पूरा थिएटर

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें 6 लड़कियों की एक गैंग हाथ में सूटकेस लेकर सिनेपोलिस में एंट्री करती हैं। उनका स्वैग देखने लायक है जिसमें वह स्टाइल के मामले में जवान फिल्म में मौजूद गर्ल गैंग को टक्कर दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के नागपुर में गर्ल गैंग की है जो शाहरुख खान की फिल्म को देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लेती है। इस दौरान ये लड़कियां अपना स्वैग दिखने में जरा भी नहीं हिचकिचा रही हैं। उनका यह अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

लड़कियों का जबरदस्त है स्वैग

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह गर्ल गैंग अपना सूटकेस लेकर आती है। टिकट सेल कर रही लड़की उनसे सवाल करती है कि मैम कौन सा शो बुक करना है। इस पर लेडी गैंग का कहना है ‘जवान फुल ऑन’। वहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि टिकट सेलर कहती है ‘9:45 के सभी शो फुल ऑन। इस दौरान सभी टिकट बुक हो जाते हैं। टिकट को लेने के बाद वे एक साथ जवान का फेमस डायलॉग ‘रेडी चीफ’ कहती है। फिल्हाल यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

गर्ल गैंग की वजह से चर्चा में है ‘जवान’

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में गर्ल गैंग का जमावड़ा देखने को मिलने वाला है। फिल्म में नयनतारा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही है वहीं स्पेशल अपीयरेंस के दौरान दीपिका पादुकोण भी चर्चा में है। वहीं फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। वहीं एडवांस बुकिंग की बात करें तो जवान पहले ही दिन 3 लाख टिकट की बिक्री हो चुकी है। वहीं विदेश में भी शाहरुख खान का जलवा बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahoba Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026

Lucknow Video

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Viral Video

फ़रवरी 13, 2026