---Advertisement---

Viral Video: भरे बाजार लड़की ने लड़के पर जमकर बरसाए थप्पड़ , तमाशबीन बन लोग बनाते रहे वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के को महिला सरेआम बाजार में पीटती हुई नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी चर्चा में है। इस वीडियो में दोनों के बीच लड़ाई वाकई देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 12:32 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं और वह भी अगर सरेआम बीच बाजार मारपीट का वीडियो हो तो यूजर्स के बीच या चर्चा में होता है। इस बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बीच बाजार एक महिला लड़के को खूब थप्पड़ जड़ती हुई नजर आई। वहीं लड़के ने पलटवार करते हुए जब एक थप्पड़ मारा तो लड़की ने इसे एक हाई वोल्टेज ड्रामा बना दिया। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को लोग वहां खड़े होकर बना रहे थे और अब यह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है।

वीडियो में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

अगर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि लड़का बार-बार यही कह रहा है कि मैंने कुछ कहा ही नहीं और लड़की का कहना है कि तुमने मुझे ऐसा कहा क्यों। वहीं वीडियो बना रही एक लड़की बार-बार उसे शख्स और महिला से यह पूछती हुई नजर आ रही है कि आखिर हुआ क्या है यह तो बताओ। यह बात तो दोनों में से किसी ने नहीं बताई की आखिर माजरा क्या है लेकिन उस महिला और लड़के के मारपीट के दौरान यह बात जरूर सामने आई है कि शायद लड़का ने महिला से कुछ कह दिया जिसकी वजह से वह गुस्से में उसे पीटने लगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बार लड़का भी हाथ उठाता है जिस पर वह भड़क जाती है और उसके कॉलर को पड़कर खींचती हुई नजर आती है।

वीडियो को देख यूजर्स दंग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के घर का क्लेश चैनल से जारी इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देख दंग रह गए हैं। फिलहाल यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग वीडियो को देख जमकर चटकारे ले रहे हैं। लड़के और लड़की के बीच सरेआम बाजार यह हाई वोल्टेज ड्रामा वाकई देखने लायक है और इस पर लोग ताबड़तोड़ कमेंट्स और लाइक की बौछार कर रहे हैं। जहां जहां कुछ लोग लड़के के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं तो कुछ लड़की के ड्रामा को सिर्फ वायरल होने के लिए पैतरा बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahoba Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026

Lucknow Video

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Viral Video

फ़रवरी 13, 2026