---Advertisement---

Viral Video: अनंत-राधिका की शादी में रणबीर और महेश बाबू संग हार्दिक ने जमाई महफिल, टकीला शॉट्स मांगते नजर आए क्रिकेटर!

Viral Video: हार्दिक पांड्या का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों का दावा है कि वह टकीला शॉट्स की मांग करते हुए नजर आए। आइए देखते हैं क्यों है यह चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2024 1:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। ऐसे में एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसमें हार्दिक पांड्या कुछ ऐसा करते हुए नजर आए जो फिलहाल लोगों के बीच सुर्खियों में है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिकेटर्स और सितारों की भीड़ जमा है और इस सब के बीच वेटर को बुलाकर हार्दिक कुछ कहते हैं। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि क्रिकेटर कुछ खास मांग कर रहे हैं। आइए देखते हैं क्यों है यह वीडियो चर्चा में और कैसे क्रिकेटर आ गए सुर्खियों में।

इस वीडियो को देख उड़ी अफवाहें

जहां तक वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ महेश बाबू सहित कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच हार्दिक पांड्या भी डांस स्टेप करते हुए दिखे और ऐसे में उन्होंने पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली। वीडियो में आप देखेंगे कि हाथ से इशारे कर हार्दिक एक वेटर को अपने पास बुलाते हैं और फिर उसके कान में इशारे से कुछ कहते हुए नजर आते हैं। हालांकि इस क्लिप में यह तो साफ नहीं है की हार्दिक वेटर से क्या कह रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि वह टकीला शॉट्स की मांग कर रहे हैं।

ठुमके लगाते दिखे हार्दिक

टकीला शॉट्स मांगते हुए हार्दिक का यह वीडियो फैंस ने जब देखा तो देखते रह गया और लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। @cric_uneeb एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में हार्दिक पांड्या का अंदाज फिलहाल चर्चा में है और लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि राधिका और अनंत अंबानी की शादी से और भी झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें हार्दिक समा बांधते हुए दिखाई दिए और वह खूब ठुमके लगा रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026